Lok Sabha Speaker Election: राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी से मांगा समर्थन, अभिषेक बनर्जी बोले- कांग्रेस ने लिया एकतरफा फैसला

Lok Sabha Speaker Election: लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी को फोन करके उनसे अपील की है कि टीएमसी एनडीए का समर्थन करे.

Lok Sabha Speaker Election: लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के चयन के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष में सहमति नहीं बनी. इसके साथ ही तय होगा कि स्पीकर पद पर चुनाव होगा. इस चुनाव में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की भूमिका अहम हो गई है.

टीएमसी सुप्रीमो से एनडीए ने ओम बिरला के लिए मांगा समर्थन

एक ओर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को फोन करके एनडीए के स्पीकर पद के उम्मीदवार ओम बिरला के लिए समर्थन मांगा. दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस पर एकतरफा उम्मीदवार घोषित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि के सुरेश को प्रत्याशी बनाने से पहले कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस के साथ कोई चर्चा नहीं की.

कांग्रेस के एकतरफा उम्मीदवार की घोषणा को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

ममता बनर्जी के बाद तृणमूल कांग्रेस के सबसे बड़े नेता अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से सांसद हैं. उन्होंने मंगलवार (25 जून) को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा अध्यक्ष का उम्मीदवार उतारने से पहले टीएमसी से कोई चर्चा नहीं है. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस मामले में एकतरफा फैसला किया है.

जदयू और टीडीपी के समर्थन से भाजपा फिर सत्ता में लौटी

बता दें कि लोकसभा में इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास बहुमत नहीं है. अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर उसने लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार का गठन किया है. छोटे-छोटे दलों के अलावा नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की मदद से वह सत्ता में आई है.

सरकार को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने उतारा है अपना प्रत्याशी

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात्र 240 सीटें मिलीं, जबकि सहयोगी दलों के साथ मिलकर उसकी सीटें 290 से अधिक हो गईं. दूसरी ओर, विपक्षी दलों की संख्या इस बार बढ़कर 233 हो गई. इसलिए स्पीकर पद के लिए कांग्रेस ने इस बार अपना उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया. वोटिंग से पहले मोदी विरोधी गुट की पार्टी टीएमसी के नेता अभिषेक ने कांग्रेस पर एकतरफा फैसला लेने का आरोप लगा दिया है.

Also Read

भर्तृहरि महताब को लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष किया गया नियुक्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >