बारासात में पुलिस के साथ वकीलों की हुई झड़प, पुलिसकर्मी का सिर फटा

उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर में एक वकील पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हुआ.

प्रतिनिधि, बारासात.

उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर में एक वकील पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हुआ. कोर्ट के आसपास वकीलों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया था, तभी बारासात थाने की पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर गयी, तो वकीलों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी. दोनों पक्षों के बीच हुई हाथापाई में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. दो पत्रकार भी घायल हुए हैं. इस पूरी घटना ने मंगलवार को बारासात कोर्ट परिसर में काफी तनाव पैदा कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, घटना की शुरुआत सोमवार शाम को हुई. बारासात कोर्ट के वकील दुलाल सरकार परिवार के साथ एक कार से टाकी रोड होकर दत्तपुकुर की ओर जा रहे थे. आरोप है कि काजीपाड़ा पार करते ही उनकी कार को बामनगाछी संलग्न एक पेट्रोल पंप के पास तेल भरने के लिए खड़ा करने पर कुछ लोगों ने आकर उनसे विवाद शुरू कर दिया. वकील और उनके परिजनों पर हमला किया गया. पीड़ितों को बारासात सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दत्तपुकर थाने में पीड़ित वकील ने जाकर शिकायत की. जांच में जुटी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया. मंगलवार को आरोपियों की कोर्ट में पेशी के दौरान कोर्ट ने आरोपियों को सात दिनों की पुलिस हिरासत का निर्देश दिया. आरोपियों को पुलिस वैन में ले जाते समय ही वकीलों के एक ग्रुप ने उन पर हमला कर दिया. घटना को लेकर तनाव फैल गया. इस दौरान बारासात थाने के एएसआइ सुप्रिय भद्र ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. तभी हमले में वह चोटिल होकर लहूलुहान हो गये. फिर बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया.

बारासात जिला बार एसोसिएशन के सचिव अलोक समाजपति ने कहा कि यह गलत समझ-बूझ के कारण घटना हुई है. पता नहीं पुलिस कर्मी कैसे जख्मी हए. हमलोग कानूनी तरीके से चलते है. बारासात पुलिस जिला की पुलिस अधीक्षक प्रतिक्षा झारखरिया ने कहा है कि ड्यूटी पर पुलिस कर्मी पर हमला किया गया. यह बहुत ही निंदनीय है. घटना का वीडियो फुटेज संग्रह कर जांच की जायेगी. जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >