अभेद्य किले में तब्दील कोलकाता, खिदिरपुर से पोर्ट तक चप्पे-चप्पे पर पहरा, अंतिम चरण के लिए सुरक्षा बल ‘सुपर अलर्ट’

Kolkata Security For Final Phase Election: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के अंतिम चरण से पहले कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गयी है. खिदिरपुर और पोर्ट इलाके में केंद्रीय बलों ने मोर्चा संभाल लिया है. वाहनों की सघन तलाशी और नाका चेकिंग जारी.

Kolkata Security For Final Phase Election| कोलकाता, अमित शर्मा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए कोलकाता समेत पूरे राज्य में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किये गये हैं. 29 अप्रैल को होने वाली 142 सीटों की वोटिंग को लेकर प्रशासन किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है. राजधानी की सड़कों पर पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है. शहर के संवेदनशील इलाकों और प्रवेश द्वारों पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके.

खिदिरपुर में सघन तलाशी अभियान, संदिग्धों पर नजर

चुनाव के मद्देनजर कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र के खिदिरपुर इलाके में सुरक्षा का कड़ा पहरा देखने को मिल रहा है. खिदिरपुर ट्राम डिपो के पास सुरक्षा बलों ने बड़ा नाका लगाया है. यहां से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की गहन तलाशी ली जा रही है. चेकिंग अभियान में केंद्रीय बलों के साथ कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मी भी तैनात हैं.

अवैध सामग्री लाने-ले जाने पर रोक

सुरक्षा बलों का मुख्य फोकस बाहरी तत्वों की घुसपैठ रोकने, अवैध नगदी, शराब या चुनाव को प्रभावित करने वाली किसी भी सामग्री की आवाजाही को विफल करना है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बॉर्डर सील, ड्रोन से भी हो रही निगरानी

अंतिम चरण के मतदान को देखते हुए शहर के उन सभी प्वाइंट्स को सील कर दिया गया है, जो अन्य जिलों या पड़ोसी क्षेत्रों से जुड़ते हैं. चेकिंग के दौरान ड्राइवरों के दस्तावेजों और गाड़ी में रखे सामान की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. अधिकारियों ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाने या कंट्रोल रूम को देने को कहा है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के फेज-2 से पहले बड़ी कार्रवाई, TMC पार्षद समेत 1,543 गिरफ्तार, जानें कहां हुई कितनी गिरफ्तारी

Kolkata Security For Final Phase Election: कल 142 सीटों पर होगा महासंग्राम

शुक्रवार को होने वाले अंतिम चरण के मतदान में 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. सुरक्षा के लिहाज से कोलकाता सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर मुकाबला है. खिदिरपुर और कोलकाता पोर्ट एरिया में अल्पसंख्यक और मिश्रित आबादी को देखते हुए यहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल की सत्ता का ‘गेट-वे’ है हुगली, सिंगूर से शुरू हुई थी वामदलों के पतन की कहानी, अब 43.61 लाख वोटर करेंगे दीदी और दादा का फैसला

भवानीपुर बना ‘मनोवैज्ञानिक युद्धक्षेत्र’, ममता के गढ़ में शुभेंदु की एंट्री से दिलचस्प हुआ मुकाबला, क्या ‘मिनी इंडिया’ तोड़ेगा दीदी की अजेय छवि?

बंगाल चुनाव में काले धन पर बड़ी चोट, अब तक 510 करोड़ से अधिक जब्त, देखें पूरी लिस्ट

बंगाल चुनाव के लिए सुरक्षा कवच तैयार, CAPF का पहरा, 100 मीटर के घेरे में ‘नो एंट्री’, चप्पे-चप्पे पर CCTV

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >