कोलकाता में आंधी-बारिश का कहर, अस्पतालों में घुसा वर्षा का पानी

Kolkata Rain: कोलकाता में मानसून की पहली बारिश ने हाहाकार मचा दिया. आरजी कर और एसएसकेएम जैसे बड़े अस्पतालों में पानी घुस गया. चांदनी चौक पर पेड़ गिरने से सेंट्रल एवेन्यू ठप रहा और नीट परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

Kolkata Rain: पश्चिम बंगाल में मॉनसून के सक्रिय होते ही उसका असर राजधानी कोलकाता में भी दिखाई देने लगा है. रविवार को करीब एक घंटे तक तेज आंधी और बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया. कुछ जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आयीं.

चांदनी चौक में पेड़ सड़क पर गिरा, यातायात बाधित

चांदनी चौक इलाके में एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिसके कारण सेंट्रल एवेन्यू पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. पेड़ बिजली के तारों पर गिरने से सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ गयी थीं. सूचना मिलते ही कोलकाता नगर निगम और सीइएससी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर यातायात सामान्य किया गया.

नहीं लगा लंबा जाम

रविवार होने के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी, जिससे किसी बड़े ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं बनी. इसके बावजूद कई इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

इसे भी पढ़ें : मानसून का विकराल रूप, उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, कोलकाता जलमग्न

कोलकाता के अलग-अलग हिस्सों में जमा पानी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार सुबह आसमान में घने बादल छा गये और इसके बाद कोलकाता तथा आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ आंधी आयी. लगातार हुई बारिश से शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी जमा हो गया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kolkata Rain: इन इलाकों में हुआ जलजमाव

निगम सूत्रों के अनुसार, पटुली, जादवपुर, कस्बा, सियालदह और कांकुरगाछी समेत कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया था. हालांकि, खबर लिखे जाने तक अधिकांश स्थानों से पानी निकाल दिया गया था, जबकि कुछ क्षेत्रों में निगमकर्मी देर रात तक जल निकासी कार्य में जुटे रहे.

कोलकाता में दिन में हुई मूसलाधार बारिश. फोटो : एएनआई

आरजी कर और पीजी अस्पताल में भरा पानी

आरजी कर मेडिकल कॉलेज तथा एसएसकेएम (पीजी) अस्पताल परिसर में भी बारिश का पानी घुस गया. आरजी कर मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर सेंटर के सामने घुटनों तक पानी जमा हो गया था. जल निकासी के लिए निगम को पंप लगाकर पानी निकालना पड़ा.

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल का मौसम: दक्षिण बंगाल में मानसून की दस्तक, उत्तर बंगाल में भयंकर बारिश का अलर्ट

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद बदला मौसम

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेड रोड पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उस समय मौसम सामान्य था और बारिश नहीं हो रही थी. सुबह करीब 11 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गयी.

NEET UG के परीक्षार्थियों को हुई परेशानी

दोपहर दो बजे से आयोजित नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहे कई अभ्यर्थियों को बारिश और आंधी के कारण परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. हालांकि, रविवार होने तथा स्कूल, कॉलेज और अधिकांश कार्यालय बंद रहने के कारण आम लोगों को अपेक्षाकृत कम परेशानी हुई.

इसे भी पढ़ें

बंगाल का मौसम : तबाही की बारिश, पहाड़ों में भूस्खलन, दुड़िया पुल ध्वस्त, दार्जिलिंग-सिलीगुड़ी संपर्क ठप

बंगाल में मानसून ढाह रहा कहर, काले बादलों से दोपहर में ही कोलकाता में छाया अंधेरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >