Kolkata Metro : हावड़ा में जब बंद नहीं हुआ मेट्रो का दरवाजा फिर यात्रियों ने

Kolkata Metro : यात्रियों की शिकायत है कि बुधवार सुबह 10:15 बजे मेट्रो में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी. दरवाजा बंद न होने के कारण ट्रेन रुक गई.

Kolkata Metro : कोलकाता मेट्रो में यात्रियों की भीड़ की वजह से मेट्रो का दरवाजा नहीं बंद हो पाया. इस वजह से ट्रेन हावड़ा मैदान स्टेशन से नहीं निकल सकी. ट्रेन सुबह 10:16 बजे से स्टेशन पर खड़ी थी. यात्रियों की शिकायत थी कि मेट्रो के स्वचालित दरवाजे बार-बार खुल और बंद हो रहा था. दरवाजा ठीक से बंद नहीं होने के कारण ट्रेन समय पर रवाना नहीं हो सकी. लगभग 20 मिनट की मशक्कत के बाद ट्रेन रवाना हुई. उल्लेखनीय है कि हावड़ा में मेट्रो से आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है.

यात्रियों का कहना है कि मेट्रो में हुई थी तकनीकी गड़बड़ी

यात्रियों की शिकायत है कि बुधवार सुबह 10:15 बजे मेट्रो में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी. दरवाजा बंद न होने के कारण ट्रेन रुक गई. स्थिति से निपटने के लिए ड्राइवर को ट्रेन से उतरना पड़ा. हालांकि ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण दरवाजा को बंद नहीं किया जा पा रहा था. काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर दरवाज़ा बंद करने में कामयाब हो हुआ.

also Read : Mamata Banerjee : नबान्न बैठक में ममता बनर्जी ने मंत्रियों को दिया निर्देश, जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर कोई टिप्पणी नहीं

यात्रियों की बढ़ी परेशानी

ऑफिस टाइम के दौरान मेट्रो बंद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यात्रियों के एक समूह ने मेट्रो अधिकारियों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया. उनका दावा है कि मेट्रो में अक्सर कुछ न कुछ दिक्कतें आती रहती हैं. इस संबंध में अधिकारी उदासीन हैं.हावड़ा लाइन पर मेट्रो में भीड़ बढ़ती जा रही है. इसके बाद भी अधिकारी इस लाइन पर ट्रेनों की संख्या नहीं बढ़ा रहे हैं. यात्रियों की यह भी शिकायत है ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है.

Also Read : डॉ संदीप घोष से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगे हैं सीबीआइ के अधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >