Kolkata Mayor Firhad Hakim Resigns: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सत्ता गंवाने के बाद चौतरफा बगावत और सांगठनिक बिखराव से जूझ रही तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और करारा झटका लगा है. ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद और वफादार नेता और कोलकाता नगर निगम (KMC) के मेयर फिरहाद हकीम (बॉबी हकीम) अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
ममता बनर्जी ने भारी मन से स्वीकार किया इस्तीफा
बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक कुणाल घोष ने इसकी पुष्टि की. इसके साथ ही सियासी हलकों में खलबली मच गयी.कुणाल घोष ने बताया कि फिरहाद हकीम के इस फैसले और पद छोड़ने के अनुरोध को पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भारी मन से स्वीकार कर लिया है.
पार्षदों के विद्रोह के बाद बॉबी ने लिया फैसला
कुणाल घोष ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से कोलकाता नगर निगम के दैनिक कामकाज और नागरिक सेवाओं को संचालित करने में फिरहाद हकीम को अभूतपूर्व प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पार्षदों के इस्तीफे और गिरफ्तारियों से टूट गये थे मेयर
अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि नगर निगम के भीतर टीएमसी पार्षदों में मची भगदड़ और हाल के हफ्तों में लगातार हो रहे इस्तीफों व दलबदल ने मेयर के तौर पर हकीम की स्थिति को बेहद कमजोर कर दिया था. सचिन सिंह और सुदीप पोली जैसे नेताओं की गिरफ्तारियों ने उनका मनोबल पूरी तरह तोड़ दिया.
इसे भी पढ़ें : हुड़-हुड़ दबंग! पिस्तौल वाला गुंडा और एक लात, जानें कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के अनसुने राज
ममता बनर्जी ने पहले रोका, बाद में दी हरी झंडी
कुणाल घोष ने बताया कि जब फिरहाद हकीम ने पहली बार इस्तीफा देने की इच्छा जतायी, तब ममता बनर्जी ने उन्हें पद पर बने रहने और लड़ाई लड़ने को कहा था. हालांकि, केएमसी के तेजी से बदलते आंतरिक समीकरणों के बीच हकीम ने बुधवार को दोबारा पद छोड़ने की अनुमति मांगी, जिसके बाद ममता बनर्जी सहमत हो गयीं.
Kolkata Mayor Firhad Hakim Resigns: 2018 से कोलकाता के ‘बॉस’ थे हकीम
तृणमूल कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली और बड़े अल्पसंख्यक चेहरे के रूप में फिरहाद हकीम वर्ष 2018 से लगातार कोलकाता के महापौर (Mayor) पद पर काबिज थे. वे ममता बनर्जी सरकार में शहरी विकास जैसे सबसे मलाईदार मंत्रालयों को संभालते रहे थे. कोलकाता नगर निगम 2010 से तृणमूल कांग्रेस के नियंत्रण में था.
कौन संभालेगा कोलकाता की कमान? सस्पेंस गहराया
फिरहाद हकीम के इस्तीफे के बाद अब कोलकाता नगर निगम का उत्तराधिकारी कौन होगा, इस पर नबान्न से लेकर लाल बाजार तक सस्पेंस गहरा गया है. फिलहाल टीएमसी के पास कोई ऐसा बड़ा चेहरा नहीं है, जो इस संकट के दौर में निगम को संभाल सके.
इसे भी पढ़ें
तृणमूल ने फिरहाद हकीम के विवादित बयान से पल्ला झाड़ा
फिरहाद हकीम ने बंद किया सरकारी मोबाइल, बेटी की बगावत के बाद लिया फैसला
