अभिषेक बनर्जी पर हमले से दिल्ली तक हड़कंप, खरगे बोले- यह बड़ी साजिश, अखिलेश ने भाजपा को घेरा

Abhishek Banerjee Attacked: सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है. खरगे ने इसे साजिश करार देते हुए सुरक्षा पर सवाल उठाये हैं. जानें विपक्ष के बड़े नेताओं ने क्या कहा और क्या है ताजा राजनीतिक हालात.

Abhishek Banerjee Attacked: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले ने राष्ट्रीय राजनीति का रुख मोड़ दिया है. शनिवार को जिस तरह अभिषेक बनर्जी पर जूते-पत्थर बरसाये गये और उनके कपड़े फाड़े गये, उसने विपक्ष को एकजुट कर दिया है.

अखिलेश यादव ने हमले की निंदा की

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर प्रहार बताया है. दिल्ली से लेकर लखनऊ तक के नेताओं का मानना है कि एक प्रमुख विपक्षी नेता को सुरक्षा न देना किसी बड़ी ‘साजिश’ का हिस्सा है.

मल्लिकार्जुन खरगे बोले- प्रतिशोध की राजनीति का चरम

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस घटना को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नकारात्मक राजनीति का परिणाम बताया. खरगे ने ट्वीट कर कहा कि इतने संवेदनशील माहौल में भी एक बड़े विपक्षी नेता को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा न मिलना बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है. उन्होंने केंद्र और बंगाल की वर्तमान सरकार से मांग की है कि सभी विपक्षी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये.

इसे भी पढ़ें : मेरा मर्डर करना चाहते थे, सोनारपुर में हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी, हेलमेट पहनकर जान बचाकर भागे

अखिलेश यादव बोले- नफरत भरी राजनीति के सिवा कुछ नहीं

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अभिषेक बनर्जी के प्रति एकजुटता दिखाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बंगाल की वर्तमान ‘अराजक’ भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वे नफरत और हिंसा के सिवा कुछ नहीं कर सकते. उन्होंने इसे विपक्षी आवाज को दबाने की कोशिश बताया और कहा कि जनता इस तरह के हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Abhishek Banerjee Attacked: राजनीतिक घेराबंदी की तैयारी

विपक्ष अब इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठाने की तैयारी में है. खरगे और अखिलेश के बयानों ने साफ कर दिया है कि बंगाल की हिंसा अब सिर्फ राज्य का मुद्दा नहीं रह गयी है. अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है. जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये हैं. वहीं, विपक्ष के इन बड़े बयानों के बाद प्रशासन पर हमलावरों की पहचान करने और सख्त कार्रवाई करने का दबाव दोगुना हो गया है.

इसे भी पढ़ें

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, कपड़े फाड़े, जूते-पत्थर और अंडे बरसाये, CID ने भी कसा शिकंजा

अभिषेक बनर्जी के ‘शांतिनिकेतन’ पर फिर CID की दस्तक, बंद मिला दरवाजा, जाली हस्ताक्षर मामले में बढ़ा सस्पेंस

मुश्किल में ममता बनर्जी और अभिषेक, ‘दीदी’ पर सिलीगुड़ी और ‘भाईपो’ पर भवानीपुर में शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ायी अभिषेक बनर्जी की टेंशन, भवानीपुर थाने में केस दर्ज, दीदी के बाद मुश्किल में ‘भाईपो’!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >