कालीघाट मंदिर की सुरक्षा पर विशेष जोर, मंदिर कैंपस में फाड़ी का गठन, 20 पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती

Kalighat Temple Security: कोलकाता के कालीघाट मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस ने नया फाड़ी बनाने का फैसला किया है. अब मंदिर परिसर में 20 पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी.

Kalighat Temple Security: पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में लगातार संदिग्ध आतंकी पकड़े जा रहे हैं. इसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से कोलकाता पुलिस ने कालीघाट मंदिर की सुरक्षा के लिए अलग से पुलिस फाड़ी बनाने का फैसला किया है. यह फाड़ी मंदिर के काफी निकट बनेगा. लालबाजार सूत्रों का कहना है कि मंदिर की सुरक्षा और आगंतुकों की सुरक्षा के लिए कालीघाट मंदिर परिसर में एक अलग पुलिस चौकी स्थापित करने का निर्णय लिया गया है. कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने इस संबंध में इसे लेकर अधिसूचना भी जारी की है.

पहले भवानीपुर थाना इलाके में था मंदिर

पुलिस के मुताबिक, कालीघाट मंदिर काफी पहले भवानीपुर थाने के अंतर्गत था. करीब 30 साल पहले यहां कालीघाट थाना बनाया गया. अब तक मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा कालीघाट थाने के चंद अधिकारियों व पुलिसकर्मियों पर था. इसके अलावा मंदिर के पास पुलिस की तैनाती रहती थी. लालबाजार के नये दिशानिर्देशों के अनुसार, कालीघाट मंदिर के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व, भक्तों की भीड़, सुरक्षा की आवश्यकता और उग्रवादियों और आतंकवादियों के हालिया खतरों को ध्यान में रखते हुए, कालीघाट मंदिर परिसर में कालीघाट फाडी का निर्माण किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: बंगाल के वो 4 रहस्यमयी काली मंदिर, जिनकी अनसुनी कहानियां आपको रोमांच और अध्यात्म से भर देंगी

एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में 20 पुलिसकर्मियों की होगी ड्यूटी

लालबाजार सूत्रों ने बताया कि कालीघाट पुलिस चौकी पर एक इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में 20 पुलिसकर्मी नियुक्त रहेंगे. इनमें दो सब-इंस्पेक्टर और सार्जेंट रैंक के अधिकारी होंगे. इसके अलावा आठ कांस्टेबल और पांच महिला कांस्टेबल होंगी. कालीघाट फाड़ी के ओसी कालीघाट थाने के ओसी के साथ समन्वय में काम करेंगे. इसके अलावा उन्हें साउथ डिविजन के असिस्टेंट कमिश्नर और डीसी (साउथ) के निर्देशों का पालन करना होगा. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा और कानून-व्यवस्था के अलावा मंदिर परिसर की सुरक्षा पर सख्ती की गयी है.

ये भी पढ़ें: मां काली के दरबार में बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत, बंगाल और देशवासियों की सुख-शांति का मांगा आशीर्वाद

अलग फाड़ी बनने से मंदिर की सुरक्षा होगी सख्त

अधिकारी बताते हैं कि कालीघाट मंदिर में साल के कुछ खास दिनों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. कभी-कभी वीआईपी और वीवीआईपी भी मंदिर में आते हैं. ऐसे में कालीघाट थाने पर कोई दबाव न पड़े, इस पर भी नजर रखी जा रही है. पुलिस ने कहा कि इन दिनों के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कालीघाट पुलिस फाड़ी की सिफारिश पर अतिरिक्त बल भी तैनात किया जा सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bikash kumar gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >