कालीघाट में दिनदहाड़े चाकू से वार कर ज्वेलरी शॉप के मैनेजर की हत्या

दक्षिण कोलकाता के कालीघाट थानाक्षेत्र के बेनी नंदन स्ट्रीट स्थित एक ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर दिनदहाड़े चाकू से लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी गयी.

संवाददाता, कोलकाता

दक्षिण कोलकाता के कालीघाट थानाक्षेत्र के बेनी नंदन स्ट्रीट स्थित एक ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर दिनदहाड़े चाकू से लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी गयी. मृतक का नाम सोमेन घड़ा (35) बताया गया है. वह हावड़ा के उदयनारायणपुर का निवासी था. घटना शुक्रवार दोपहर की है. इस घटना में बीच-बचाव करने के दौरान एक अन्य युवक भी चाकू के हमले से जख्मी हो गया. उसे गंभीर हालत में एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद से आरोपी हमलावर अशेष सरकार उर्फ पिकलू फरार है. कालीघाट थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. इलाके के लोगों ने पुलिस को बताया कि पिकलू पर पहले भी रंगदारी, मारपीट समेत कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के आरोप लग चुके हैं. आरोपी की तलाश की जा रही है.

पहले हुई बहस, फिर आरोपी करने लगा चाकू से वार

जानकारी के अनुसार बेनी नंदन स्ट्रीट स्थित इस ज्वेलरी शॉप में मरम्मत का काम चल रहा था. वहां से एक वाहन पर मलबा लोड कर जाते समय सड़क किनारे स्थित फास्ट फूड की एक दुकान से वाहन टकरा गया. हादसे में दुकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इसे लेकर वाहन चालक व फास्ट फूड विक्रेता में बहस हो गयी. शोरगुल सुनकर मरम्मत कार्य करवाने में व्यस्त सोमेन ज्वेलरी शॉप से बाहर आया. तभी एक स्थानीय शख्स अशेष सरकार उर्फ पिकलू मौके पर पहुंचा और सोमेन के साथ उलझ गया. आरोप है कि पिकलू जेब से चाकू निकाल कर सोमेन के सीने, पेट और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार करने लगा. हमले में सोमेन की मौत हो गयी.

सीसीटीवी में कैद हुई भाग रहे आरोपी की तस्वीर

आरोपी का परिचित अंकुर सरकार मौके पर पहुंचा. उसने पिकलू को समझाने की कोशिश की. आरोप है कि पिकलू ने उसे बुरी तरह से पीट दिया. वह भी जख्मी हो गया. बाद में आरोपी वहां से भाग निकला. उसके भागने की तस्वीर इलाके के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >