जहांगीर खान को लॉकअप से छुड़ाने के लिए थाने पर हमला, तृणमूल नेता की पत्नी निकली मास्टरमाइंड, 8 गिरफ्तार

Jahangir Khan TMC Supporters Attack Falta Police Station: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में टीएमसी नेता जहांगीर खान को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के लिए फालता थाने पर हमला करने की कोशिश की गयी. पुलिस और केंद्रीय बलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 8 उपद्रवियों को पकड़ा है. दंगा भड़काने की साजिश रच रही जहांगीर की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

Jahangir Khan TMC Supporters Attack Falta Police Station: पश्चिम बंगाल में सत्ता के समीकरण बदलते ही कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बाहुबलियों और सिंडिकेट राज के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू हो गयी है. दक्षिण 24 परगना जिले के फालता (Falta) इलाके में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कद्दावर और कुख्यात नेता जहांगीर खान को लॉकअप से छुड़ाने के लिए सैकड़ों समर्थकों ने फालता थाने पर धावा बोल दिया. हालांकि, पुलिस और केंद्रीय बलों की मुस्तैदी ने फिल्मी स्टाइल वाले ‘जेल ब्रेक’ की कोशिशों पर पानी फेर दिया.

उग्र भीड़ से निबटने के लिए केंद्रीय बलों ने संभाला मोर्चा

पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को फालता के शातोल कोलसा क्षेत्र में जहांगीर खान के आवास के पास अचानक सैकड़ों लोग लाठी-डंडों के साथ जुटने शुरू हुए थे. भीड़ ने देखते ही देखते नारेबाजी शुरू कर दी और फालता थाने की तरफ बढ़ने लगी. खुफिया इनपुट के आधार पर प्रशासन ने भीड़ की मंशा को पहले ही भांप लिया था. पुलिस को मालूम हो चुका था कि भीड़ दंगा फैलाने के उद्देश्य से जमा हुई है.

सुरक्षा बलों ने भीड़ को खदेड़ा

सूचना के आधार पर थाने पर पहले से ही भारी तादाद में राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों (Central Forces) की तैनाती कर दी गयी. जवानों ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया और पूरी भीड़ को खदेड़ दिया. मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया.

इसे भी पढ़ें : जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद दफ्तर में तोड़फोड़, मिला राहत सामग्री का गुप्त भंडार

जहांगीर की पत्नी ने रची थी ‘थाना घेराव’ की साजिश

इस पूरी हिंसक साजिश के पीछे किसी बाहरी का नहीं, जहांगीर खान की पत्नी का हाथ है. जांचकर्ताओं और खुफिया विभाग ने जहांगीर की पत्नी को इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड करार दिया है. पुलिस की प्राथमिकी (FIR) के मुताबिक, जहांगीर खान की पत्नी सोमवार रात से ही पूरे क्षेत्र में घूम-घूमकर और सोशल मीडिया के जरिये समर्थकों को इकट्ठा करने और कानून हाथ में लेने के लिए भड़का रही थीं. पुलिस ने उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नेपाल बॉर्डर से पकड़ाया था जहांगीर, ढह रहा सिंडिकेट नेटवर्क

आखिर कौन है जहांगीर खान और क्यों उसके पीछे पड़ी है पुलिस? यह जानना भी जरूरी है. ममता बनर्जी के शासनकाल में उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी का बेहद करीबी था जहांगीर खान. उसे 8 जून को उत्तर बंगाल में भारत-नेपाल सीमा (Indo-Nepal Border) के पास से गिरफ्तार किया गया था, जब वह राज्य छोड़कर भागने की फिराक में था.

फालता में चलाता था वसूली और सिंडिकेट राज

जहांगीर खान पर दक्षिण 24 परगना और हुगली नदी के तटीय इलाकों में बड़े पैमाने पर रंगदारी (Extortion), जमीन कब्जाने और व्यापारियों को डराने-धमकाने के कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. नयी सरकार के निर्देश पर पुलिस इस वक्त जहांगीर खान के पूरे कथित आपराधिक और आर्थिक नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए ताबड़तोड़ धरपकड़ अभियान चला रही है.

इसे भी पढ़ें

फालता में ऐतिहासिक हार के बाद अभिषेक बनर्जी ने जहांगीर खान को कहा विश्वासघाती, शुभेंदु अधिकारी बोले- ये तो बस शुरुआत है

फालता विधानसभा के बाद अब डॉयमंड हार्बर नगरपालिका से बाहर हो सकती है तृणमूल

‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में फूट-फूटकर रोने लगीं ममता बनर्जी! कहा- अपनों की गद्दारी ने कहीं का नहीं छोड़ा

यूसुफ पठान पर भड़कीं महुआ मोईत्रा, कहा- अमित शाह के बुलावे पर दिल्ली भागे? शर्म करो, थोड़ी हिम्मत दिखाओ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >