आईएसएफ चीफ नौशाद सिद्दीकी ने दी विरोध प्रदर्शन की धमकी, ममता बनर्जी सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

बंगाल बंगाल विधानसभा के सदस्य और आईएसएफ चीफ नौशाद सिद्दीकी ने धमकी दी है कि एसआईआर हियरिंग के दौरान अगर अल्पसंख्यकों और आम वोटर्स को एक्स्प्लॉय किये जाने का सिलसला नहीं थमा, तो वह राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे. उन्होंने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर माइनॉरिटीज की अनदेखी के गंभीर आरोप भी लगाये.

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि है कि राज्य में माइनॉरिटीज के लिए तृणमूल सरकार ने कोई काम नहीं किया. इनके विकास के लिए सरकार गंभीर नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार अल्पसंख्यकों के फ्यूचर से खिलवाड़ कर रही है.

आवासीय वालों को निशाना न बनाया जाये – सिद्दीकी

कोलकाता में आईएसएफ के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि रेसिडेंशियल डॉक्युमेंट्स जिन लोगों के पास हैं, वैसे लोगों को एसआईआर के दौरान निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.

एसआईआर में अल्पसंख्यकों को बनाया जा रहा निशाना – नौशाद

नौशाद सिद्दीकी ने आशंका जतायी कि एसआईआर प्रॉसेस के दौरान अल्पसंख्यक समुदायों के उन सदस्यों को भी निशाना बनाया जा रहा है, जो पीढ़ियों से पश्चिम बंगाल में रह रहे हैं. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर अल्पसंख्यक कल्याण और विकास के मुद्दे पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ अपनाने के आरोप लगाये. इतना ही नहीं, नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि सभी दलितों को राज्य में रिजर्वेशन का लाभ नहीं मिला है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आम वोटर्स को डराने-धमकाने की हो रही कोशिश – आईएसएफ

बंगाल विधानसभा में आईएसएफ के एकमात्र विधायक ने कहा कि एसआईआर के नाम पर आम वोटर्स को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है. लीगल डॉक्युमेंट्स रखने वाले ऐसे लोग, जो पीढ़ियों से देश में रह रहे हैं, उनको भी एसआईआर हियरिंग के लिए बुलाया जा रहा है. उनसे बेवजह कई और डॉक्युमेंट्स मांगे जा रहे हैं. नौशाद ने कहा कि अगर इसी तरह लोगों को एक्सप्लॉयट किया गया, तो आईएसएफ इसके विरोध में प्रदर्शन शुरू करेगा.

इसे भी पढ़ें

एसआईआर हियरिंग का नोटिस मिला, तो बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, हो गयी मौत, परिवार का दावा

बंगाल में एसआईआर के लिए 12 स्पेशल ऑब्जर्वर, जानें किस जिले की किसको मिली जिम्मेदारी

एसआईआर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर सीईओ बंगाल के ऑफिस की ओर बढ़े कार्यकर्ता

मुर्शिदाबाद के जलंगी में एक की मौत, परिवार ने कहा- एसआईआर के नोटिस से तनाव में थे अक्षत अली मंडल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >