पाक की युद्ध की धमकी पर बोले मिथुन- ब्रह्मोस व सुनामी से जवाब देगा भारत

अभिनेता व भाजपा के नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी की सिंधु जल संधि पर टिप्पणी पर मंगलवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और चेतावनी दी कि भारत ब्रह्मोस मिसाइलों से जवाब देगा.

संवाददाता, कोलकाता

अभिनेता व भाजपा के नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी की सिंधु जल संधि पर टिप्पणी पर मंगलवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और चेतावनी दी कि भारत ब्रह्मोस मिसाइलों से जवाब देगा. मिथुन चक्रवर्ती ने तीखे पलटवार में यह भी कहा कि एक बांध बनाया जायेगा और 140 करोड़ भारतीय वहां शौच करेंगे, उसके बाद बांध को खोल कर पड़ोसी देश में सुनामी ला दी जायेगी. हालांकि, चक्रवर्ती ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान के आम लोगों के खिलाफ उनकी कोई नाराजगी नहीं है, जो शांतिप्रिय हैं और युद्ध नहीं चाहते. उनका गुस्सा केवल पाकिस्तानी प्रतिष्ठान पर है.

बिलावल ने सोमवार को सिंधी संत शाह अब्दुल लतीफ भिटाई की दरगाह पर तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव के समापन समारोह में कहा : अगर युद्ध हुआ. हम मोदी सरकार को संदेश देंगे कि हम पीछे नहीं हटेंगे, हम झुकेंगे नहीं और अगर आपने सिंधु नदी पर हमला करने की हिम्मत की, तो पाकिस्तान के हर प्रांत के लोग आपका मुकाबला करने के लिए तैयार रहेंगे.

जब पत्रकारों ने पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी, तो मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि पश्चिमी पड़ोसी देश में युद्ध की वकालत करने वालों को किसी भी दुस्साहस का परिणाम भुगतना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >