गृहिणी से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, एक हिरासत में

नदिया जिले में एक गृहिणी से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है.

नदिया के भीमपुर इलाके की है घटना प्रतिनिधि, कल्याणी. नदिया जिले में एक गृहिणी से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है. घटना नदिया के भीमपुर में हुई. मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, महिला का पति एक प्रवासी श्रमिक है, जो काम के सिलसिले में बाहर रहता है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. परिजनों के मुताबिक, महिला रात में अपने बेटे के साथ घर में सो रही थी. आरोप है कि उसी समय अज्ञात युवक टीन का शेड काटकर घर में घुसा और महिला से दुष्कर्म किया, फिर ईंट से उसके सिर पर वार कर घायल कर दिया. इस बीच घर के अन्य सदस्यों को कुछ भी पता नहीं चला. सुबह महिला की सास जब उसके कमरे में पहुंची, तो महिला बेहोश पड़ी थी. उसे तुरंत शक्तिनगर अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे कोलकाता रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >