कोलकाता और लखनऊ के बीच होली स्पेशल ट्रेन

होली के दौरान यात्रियों की भीड़ को दूर करने के लिए लखनऊ और कोलकाता के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनें (04206/04205) चलेंगी.

कोलकाता : होली के दौरान यात्रियों की भीड़ को दूर करने के लिए लखनऊ और कोलकाता के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनें (04206/04205) चलेंगी. पांच व आठ मार्च को 04206, लखनऊ-कोलकाता होली स्पेशल रात 11.55 बजे लखनऊ से खुलेगी और दूसरे दिन रात 9.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

वहीं, 04205, कोलकाता-लखनऊ होली स्पेशल (बैंडेल होकर) छह व नौ मार्च को रात 11.45 बजे कोलकाता से रवाना होगी और दूसरे दिन रात आठ बजे लखनऊ पहुंचेगी. ट्रेन सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी. साथ ही सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद, प्रधानखुंटा, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान और बंडेल स्टेशन लखनऊ और कोलकाता के बीच दोनों दिशाओं में रुकेगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित आवास होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >