मुख्यमंत्री ने 45 और कैदियों को रिहा करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2011 से आजीवन कारावास की सजा काट रहे 840 कैदियों को रिहा किया है, जिनमें से सभी ने 14 साल से अधिक की सजा काट ली थी. मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि उचित कानूनी प्रक्रिया के बाद अब 45 अतिरिक्त कैदियों को रिहा किया जा रहा है.

कोलकाता.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2011 से आजीवन कारावास की सजा काट रहे 840 कैदियों को रिहा किया है, जिनमें से सभी ने 14 साल से अधिक की सजा काट ली थी. मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि उचित कानूनी प्रक्रिया के बाद अब 45 अतिरिक्त कैदियों को रिहा किया जा रहा है. उन्होंने रिहा किये गये लोगों और उनके परिवारों को बधाई दी और कहा कि कारावास के दौरान उनका अच्छा व्यवहार इस निर्णय का एक प्रमुख कारक था.

ममता बनर्जी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में कहा : हमारी सरकार ने आजीवन कारावास की सजा काट चुके कई कैदियों को कानूनी तौर पर रिहा किया है. 2011 से अब तक ऐसे 840 लोगों को रिहा किया जा चुका है. 45 और कैदियों को कानूनी तौर पर रिहा किया जा रहा है. मैं उन्हें और उनके परिवारों को बधाई देती हूं.

उन्होंने सुधार गृहों की पुनर्वास भूमिका पर जोर देते हुए लिखा : मुझे पता है कि कारावास के दौरान उनका व्यवहार अच्छा था. यह रिहाई इसी बात का प्रमाण है.

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी कि रिहा हुए कैदी सुधरी हुई जिंदगी व्यतीत करेंगे. उन्होंने कहा : मुझे उम्मीद है कि रिहा हुए ये कैदी अपने नये और आजाद जीवन में अच्छे नागरिक बनेंगे. और तभी हमारे प्रयास सफल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >