पश्चिम बंगाल ने उत्सव और प्रार्थनाओं के साथ किया नववर्ष का स्वागत

Happy New Year in Bengal: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से लेकर सिलीगुड़ी तक नये साल का जश्न मना. बंगाल ने उत्सव और प्रार्थनाओं के साथ न्यू ईयर 2026 का स्वागत किया. कुछ लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे, तो कुछ लोगों ने पिकनिक मनाकर नववर्ष का स्वागत किया.

Happy New Year in Bengal: पश्चिम बंगाल के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर बृहस्पतिवार को नववर्ष का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए. बंगाल के लोगों ने वर्ष 2026 की शुरुआत का उत्सव मनाया. राजधानी कोलकाता में कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग अलीपुर चिड़ियाघर, इको पार्क, निक्को पार्क और विक्टोरिया मेमोरियल पहुंचे.

धार्मिक स्थलों पर नये साल का उत्सव मनाने जुटे श्रद्धालु

रामकृष्ण मठ के वार्षिक धार्मिक उत्सव कल्पतरु दिवस मनाने के लिए श्रद्धालु काशीपुर उद्यान बाटी और दक्षिणेश्वर काली मंदिर में बड़ी संख्या में एकत्र हुए. दक्षिण कोलकाता के कालीघाट मंदिर, बीरभूम के तारापीठ मंदिर और हुगली जिले के तारकेश्वर जैसे अन्य धार्मिक स्थलों पर भी लोगों की भीड़ देखी गयी. सुबह से ही यहां श्रद्धालु कतारों में लगे थे. बंगाल के विभिन्न गिरजाघरों में भी वर्ष 2026 की शुरुआत पर विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गयीं.

नये साल पर बंगाल सरकार के कर्मचारियों की छुट्टी

इस अवसर पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने जनता को शुभकामनाएं दीं. कहा- सभी जगह शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे. नववर्ष पर बंगाल सरकार द्वारा छुट्टी घोषित किये जाने के बाद, कार्यालय जाने वाले लोगों ने भी साल के पहले दिन का भरपूर लाभ उठाया. लोगों ने अपने परिवारों के साथ सिनेमाघरों में फिल्म देखने के साथ-साथ भोजनालयों में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Happy New Year in Bengal: पिकनिक स्पॉट्स पर दिखी लोगों की भीड़

पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध पिकनिक स्थलों पर भी काफी भीड़ देखी गयी. पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दीघा, ताजपुर और मंदारमनी के समुद्री रिसोर्ट और दार्जिलिंग एवं कलिम्पोंग के पहाड़ी इलाकों में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे, यहां ठहरे अधिकांश पर्यटक वर्ष के पहले सूर्योदय का दीदार करने के लिए सुबह जल्दी उठ गये थे.

नये साल के पहले दिन ऐसा था विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा का नजारा. फोटो : पीटीआई

पार्क स्ट्रीट की हुई आकर्षक सज्जा

कोलकाता की मुख्य सड़क, पार्क स्ट्रीट को सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाया और रोशन किया गया था, जिसने आधी रात तक जश्न मनाने वाले सभी उम्र के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया. सड़क किनारे स्थित रेस्तरां और बार में भीड़ के चलते अच्छा कारोबार हुआ.

सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोलकाता मेट्रो ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर देर रात तक अतिरिक्त सेवाएं संचालित कीं. पुलिस ने कहा कि नववर्ष समारोह के मद्देनजर राज्य भर में, विशेष रूप से सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें

विधानसभा चुनाव 2026 से पहले पीएम मोदी बंगाल और असम को देंगे स्लीपर वंदे भारत की सौगात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >