हाबरा: पहली मंजिल पर स्थित घर में लगी आग

घटना में कोई हताहत नहीं है.

हाबरा. हाबरा थाना क्षेत्र के प्रफुल्लनगर इलाके में एक दो मंजिला मकान के पहले तले पर रविवार को आग लग गयी. घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने एक इंजन की मदद से आग पर काबू पा लिया. घटना में कोई हताहत नहीं है. जानकारी के मुताबिक, घर का दरवाजा बंद था. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा. इसके बाद ही इलाके के पांच युवकों ने मिलकर घर के कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस कर आग बुझाने में सहयोग किया. बाद ने दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >