खास बातें
Gurugram Police Arrest Bengali Woman: हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम से एक ऐसा सनसनीखेज और धार्मिक रूप से संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल तक के सियासी और सामाजिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है. गुरुग्राम पुलिस ने बुधवार को बताया कि सोशल मीडिया पर गोमांस (Beef) पकाने का वीडियो अपलोड करने और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एक बंगाली महिला को गिरफ्तार किया गया है.
शुभेंदु अधिकारी का नाम लेकर की थी भड़काऊ टिप्पणी
हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ने इस वीडियो में पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री (शुभेंदु अधिकारी) का नाम लेते हुए सीधे तौर पर गंभीर और भड़काऊ टिप्पणी की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने आरोपी महिला की जमानत अर्जी खारिज कर दी है और पुलिस ने उसका मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया है.
वीडियो की इनसाइड स्टोरी और बंगाल कनेक्शन
गिरफ्तार महिला की पहचान ज्योत्सना बीबी के रूप में हुई है. वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले की रहने वाली है. वह गुरुग्राम के चक्करपुर गांव में एक घरेलू सहायिका (Maid) थी. चक्करपुर गांव निवासी दिनेश यादव ने 30 मई को पुलिस चौकी में इस वीडियो के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. वीडियो में ज्योत्सना बीबी कथित तौर पर कहती दिखाई दे रही हैं- मैंने आपके (पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री) लिए कुछ गोमांस पकाया है. आपने मुझे इस बार कुर्बानी नहीं करने दी.
इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी सरकार ने बकरीद की छुट्टियों में कर दी कटौती, अल्पसंख्यक मोर्चा बोला- गाय की कुर्बानी न दें मुस्लिम भाई
30 मई को ही हुई महिला की गिरफ्तारी
राजनैतिक और धार्मिक कटाक्ष वाले इस वीडियो को देखते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सेक्टर 29 थाने में आईपीसी/बीएनएस की संबंधित गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की और 30 मई को ही आरोपी महिला को दबोच लिया.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कोर्ट में जमानत का विरोध, 8 जून तक बढ़ी हिरासत
मंगलवार को इस मामले में गुरुग्राम की अदालत के भीतर दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस देखने को मिली. ज्योत्सना बीबी के वकील ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन की अदालत ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उसे राहत देने से साफ इनकार कर दिया.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में खुले में पशु काटने वालों को जेल, शुभेंदु अधिकारी सरकार का सख्त आदेश
Gurugram Police Arrest Bengali Woman: गवाहों को प्रभावित करने का डर
शिकायतकर्ता के वकील सुंदर ने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अदालत में जमानत का कड़ा विरोध किया. पुलिस ने तर्क दिया कि अगर आरोपी महिला को इस समय रिहा किया जाता है, तो वह इलाके की कानून-व्यवस्था बिगाड़ सकती है. गवाहों को डरा-धमका कर प्रभावित कर सकती है. अदालत ने अब अगली सुनवाई की तारीख 8 जून तय की है.
फॉरेंसिक लैब भेजा गया मोबाइल
पुलिस ने आरोपी महिला का स्मार्टफोन जब्त कर लिया है. गुरुग्राम पुलिस यह पता लगाना चाहती है कि क्या यह वीडियो महिला ने खुद अपनी मर्जी से बनाया था या इसके पीछे बंगाल की किसी राजनीतिक ताकत का हाथ है, जो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रच रही थी.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में सड़कों पर नमाज और पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं, गौ-तस्करों पर भी शिकंजा कसेगी शुभेंदु सरकार
शुभेंदु अधिकारी ने गौ-तस्करी पर कस दिया शिकंजा, पहली कैबिनेट में लिया बड़ा फैसला
गाय तस्करी का भंडाफोड़! झारखंड के रास्ते बंगाल जा रहे 35 गायों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
शुभेंदु अधिकारी के फैसले से बांग्लादेश में हलचल, भारतीय सीमा पर हाई अलर्ट
