जेयू में शीघ्र होगी गेस्ट लेक्चरर की भर्ती

जादवपुर यूनिवर्सिटी में साक्षात्कार के माध्यम से शीघ्र ही गेस्ट लेक्चरर की भर्ती की जायेगी.

कोलकाता. जादवपुर यूनिवर्सिटी में साक्षात्कार के माध्यम से शीघ्र ही गेस्ट लेक्चरर की भर्ती की जायेगी. योग्य चयनित उम्मीदवारों को पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में स्नातकोत्तर स्तर पर मीडिया प्रबंधन, फिल्म एवं वीडियोग्राफी, लैंगिक संचार, मीडिया समाज एवं संस्कृति, मीडिया कानून एवं नैतिकता, टेलीविजन प्रैक्टिकल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार जैसे विषय पढ़ाने होंगे. इस भर्ती के लिए जेयू की वेबसाइट पर अधिसूचना प्रकाशित की गयी है. भर्ती साक्षात्कार के माध्यम से होगी. जेयू के एडल्ट, कंटीन्यूइंग एजुकेशन एंड एक्सटेंशन विभाग में नियुक्ति की जायेगी. स्नातकोत्तर स्तर पर पढ़ाने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर योग्यता आवश्यक है. इसके अतिरिक्त उम्मीदवार को पीएचडी या राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, राज्य पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जायेगी. साक्षात्कार 22 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से लिया जायेगा. अभ्यर्थियों को उस दिन आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लाने होंगे. इसमें सभी जरूरी दस्तावेज़ लाने आवश्यक हैं. जेयू की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना में विस्तृत जानकारी और नियमों का उल्लेख किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >