पोती से यौन शोषण का आरोप शर्म से दादा ने कर ली खुदकुशी

एक नौ वर्षीय नाबालिग पोती से यौन शोषण का आरोप लगने के 24 घंटे के अंदर ही दादा का शव रेलवे लाइन पर मिला.

बारासात. बारासात नगरपालिका के 29 नंबर वार्ड के माली बागान इलाके में एक नौ वर्षीय नाबालिग पोती से यौन शोषण का आरोप लगने के 24 घंटे के अंदर ही दादा का शव रेलवे लाइन पर मिला. मृतक का नाम निरंजन साहा (60) था. लोगों ने शव को इलाके में प्रवेश नहीं करने की धमकी दी थी, जिसके बाद गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सीधा श्मशान घाट पर ही अंतिम संस्कार किया. पुलिस के मुताबिक यौन शोषण के आरोप के बाद शर्म से दादा ने खुदकुशी कर ली. गुरुवार सुबह बारासात से बनगांव जानेवाली ट्रेन खुलने के बाद ही ट्रेन के सामने एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी. ट्रेन की चपेट में आने के बाद शव इस कदर बिखर गया था कि शव की पहचान तक नहीं हो पा रही थी. दोपहर में मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की. बताया जाता है कि बुधवार को बच्ची की मां अपनी सास के साथ किसी काम से बाहर गयी थी, उस वक्त घर में बच्ची और उसके दादा थे. घर लौटने पर परिजनों ने बच्ची को रोता पाया. उसने घरवालों को दादा के द्वारा किये गये अत्याचार की बात कही. इसके बाद ही बच्ची की मां ने बारासात थाने में शिकायत दर्ज करायी. यहां तक कि इलाके के लोगों ने भी घर के सामने विरोध प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. गुरुवार सुबह से दादा की खोज की जा रही थी, तो उसका कहीं पता नहीं चल रहा था. अंत में रेलवे लाइन पर उसका शव मिला. पुलिस का कहना है कि शर्म के मारे दादा ने खुदकुशी कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >