दोस्त के साथ घूमने निकली युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत

अपने दोस्त के साथ बाइक पर घूमने गयी रिया सोनकर नामक एक युवती की रहस्यमय हालत में मौत का मामला सामने आया है.

आरोपी युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

संवाददाता, कोलकाता

अपने दोस्त के साथ बाइक पर घूमने गयी रिया सोनकर नामक एक युवती की रहस्यमय हालत में मौत का मामला सामने आया है. मृतका के परिवार ने आरोपी अंकित मिश्रा के खिलाफ हेस्टिंग्स थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, अंकित ने बताया कि गुरुवार रात बड़ाबाजार इलाके से बाइक पर निकली रिया हेस्टिंग्स इलाके में सड़क हादसे का शिकार हो गयी. लहूलुहान अवस्था में युवती को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद युवती के घरवालों को घटना की जानकारी दी गयी. उधर, मृतका के परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह कोई दुर्घटना नहीं थी. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या युवती की मौत वास्तव में सड़क हादसे में हुई या युवक की योजना के तहत यह घटना हुई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट पता चल पायेगा. आरोपी युवक से पूछताछ जारी है. वहीं, मृतका के परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >