युवती पर अपने प्रेमी की पत्नी पर जानलेवा हमला करने का आरोप

पुलिस ने आरोपी युवती चंदना मिस्त्री के एक साथी उत्पल मंडल को गिरफ्तार किया है.

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के घुटियारी शरीफ थाना क्षेत्र के गौड़दह इलाके में एक युवती पर अपने विवाहित प्रेमी की पत्नी पर जानलेवा हमला करने का आरोप है. पुलिस ने आरोपी युवती चंदना मिस्त्री के एक साथी उत्पल मंडल को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार भी जब्त किया गया है. सूत्रों के अनुसार, गौड़दह इलाके का निवासी सच्चिदानंद समाद्दार का सोनारपुर निवासी चंदना से विवाहेतर संबंध था. समाद्दार की पत्नी क्रांति इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रही थी. आरोप है कि बुधवार को चंदना अपने एक साथी उत्पल के साथ समाद्दार के घर पहुंची थी और उसने उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया. महिला की चीख सुनकर स्थानीय लोग वहां जुटे, तो चंदना वहां से भाग निकली, लेकिन उत्पल लोगों द्वारा पकड़ लिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उत्पल को गिरफ्तार कर लिया गया. घायल क्रांति को घुटियारी शरीफ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बेहतर इलाज के लिए उसे कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. पुलिस आरोपी युवती की तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >