विस चुनाव से पहले सात दिसंबर को ब्रिगेड मैदान में होगा गीतापाठ

पांच लाख लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज व बागेश्वर धाम के महामंडलेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी हो सकते हैं शामिल

कोलकाता. बंगाल में लगभग सात महीने बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. इसके पहले भाजपा से जुड़ा संगठन राज्य में फिर से गीतापाठ का आयोजन कर रहा है. इस बार सनातन संस्कृति संसद पांच लाख लोगों के साथ गीतापाठ का आयोजन कर रही है. यह कार्यक्रम सात दिसंबर को ब्रिगेड मैदान में होगा. यह तीसरी बार है जब गीतापाठ का आयोजन किया जा रहा है. 24वें लोकसभा चुनाव से पहले दिसंबर 2023 में ब्रिगेड में एक लाख लोगों के साथ गीतापाठ का आयोजन किया गया था, जिसमें भाजपा नेता भी मौजूद थे. आयोजकों के अनुसार उस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे. ब्रिगेड के कार्यक्रम के एक साल बाद सिलीगुड़ी में भी एक लाख लोगों के साथ गीतापाठ का आयोजन हुआ था. पिछले साल दिसंबर में सिलीगुड़ी के कावाखाली मैदान में भी कार्यक्रम में भीड़ उमड़ी थी. यहां भी लोग विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से आये थे और भाजपा नेता उपस्थित थे. अब, राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले गीतापाठ का आयोजन किया जा रहा है. इस बार पांच लाख लोगों वाले गीतापाठ कार्यक्रम का नेतृत्व कार्तिक महाराज कर रहे हैं. मौके पर गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के उपस्थित रहने की संभावना है. साथ ही बागेश्वर धाम के महामंडलेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी कार्यक्रम में मौजूद रह सकते हैं. ज्ञात हो कि पिछले दोनों कार्यक्रमों की तरह इस बार भी भाजपा नेता गीतापाठ में शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >