फॉर्म 7 विवाद : बालागढ़ में सड़क पर दिया धरना

बलागढ़ बीडीओ कार्यालय के सामने एसटीकेके रोड अवरुद्ध कर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर धरना दिया.

बीडीओ कार्यालय के सामने सड़क जाम, पुतला दहन कर जताया विरोधहुगली. फॉर्म सेवन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को हुगली जिले के बालागढ़ में तृणमूल कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा. बलागढ़ बीडीओ कार्यालय के सामने एसटीकेके रोड अवरुद्ध कर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर धरना दिया. इस दौरान पुतले जलाकर विरोध दर्ज कराया गया.

हजारों अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम पर फॉर्म भरने का आरोप

तृणमूल के अल्पसंख्यक सेल का आरोप है कि बलागढ़ ब्लॉक में हजारों अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम पर फॉर्म सेवन भरकर जमा किये गये हैं. जिन मतदाताओं के नाम पर ये फॉर्म जमा हुए हैं, उनके नाम मतदाता सूची से कटने का खतरा बताया जा रहा है. सुनवाई के नाम पर परेशान किये जाने की आशंका भी जतायी गयी है. संगठन का कहना है कि इसी साजिश के खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है.

नेतृत्व और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी : प्रदर्शन में बलागढ़ ब्लॉक तृणमूल नेतृत्व के साथ पूर्व विधायक असीम माझी, जिला परिषद सदस्य रूना खातून, पूजा धर, कोर कमेटी सदस्य नवीन गांगुली, श्यामा प्रसाद राय बंद्योपाध्याय और संजय दास मौजूद रहे.

थाने में शिकायत की चेतावनी

बलागढ़ अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मीर जसीमउद्दीन ने आरोप लगाया कि चुन-चुनकर तृणमूल समर्थक मतदाताओं के नाम पर फॉर्म सेवन जमा किये गये हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि ये फॉर्म किसने और किसके निर्देश पर जमा किये, यह सार्वजनिक किया जाना चाहिए. मीर जसीमउद्दीन ने चेतावनी दी कि मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करायी जायेगी. उनका आरोप है कि भाजपा वास्तविक मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश कर रही है और चुनाव आयोग इसमें सहयोग कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >