खास बातें
Firhad Hakim on Mamata Banerjee Oath| कोलकाता/दुर्गापुर, शिव कुमार राउत/नीरज श्रीवास्तव : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले राज्य में दावों और प्रतिदावों का दौर शुरू हो गया है. एग्जिट पोल के आंकड़े भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खेमे में उत्साह भर रहे हैं, तो तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने बड़ा दावा कर दिया है.
‘पाचन’ ने बढ़ायी सियासी गर्मी
फिरहाद हकीम ने बृहस्पतिवार को कहा कि ममता बनर्जी 6 मई को चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रही हैं. दूसरी ओर, दुर्गापुर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता ‘गुड़-बतासा’ खाकर और ‘पाचन’ (धमकी भरा शब्द) तैयार कर स्ट्रांग रूम की रखवाली कर रहे हैं. इसने राज्य की राजनीति में अलग तरह की तपिश पैदा कर दी है.
Firhad Hakim on Mamata Banerjee Oath: मेयर फिरहाद का दावा- 225 सीटों के साथ होगी TMC की वापसी
कोलकाता नगर निगम के मासिक अधिवेशन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए फिरहाद हकीम ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो ममता बनर्जी 6 मई को शपथ लेंगी. उन्होंने भाजपा के दावों को खारिज करते हुए कहा कि तृणमूल 202 से 225 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौटेगी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दुर्गापुर में ‘अणुव्रत मॉडल’ की वापसी, स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा
दुर्गापुर गवर्नमेंट कॉलेज में बने काउंटिंग सेंटर के बाहर का नजारा कुछ अलग ही है. यहां दुर्गापुर पूर्व, दुर्गापुर पश्चिम और पांडवेश्वर की ईवीएम रखी गयी है. टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज से महज 200 मीटर दूर पहरा केंद्र बना लिया है. कार्यकर्ता चिलचिलाती गर्मी में खुद को फिट रखने के लिए गुड़ और बतासा खा रहे हैं. राहगीरों को भी खिला रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : एग्जिट पोल पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- बीजेपी ऑफिस से तैयार हुए आंकड़े, जीतेगी TMC
ईवीएम में छेड़छाड़ का डर
युवाओं का नेतृत्व कर रहे अजय देबनाथ ने कहा कि उन्हें डर है कि भाजपा ईवीएम के साथ छेड़छाड़ कर सकती है. इसलिए वे दिन-रात चौकन्ने हैं. कार्यकर्ताओं ने बीरभूम के बाहुबली नेता अणुव्रत मंडल की तर्ज पर ‘पाचन’ (डंडा) देने की बात दोहरायी है. उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद विरोधियों को ‘पाचन’ का इलाज दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में 77 बूथों पर फिर वोटिंग! डायमंड हार्बर और फालता में ‘जासूसी कैमरे’ मिलने से हड़कंप
भाजपा का पलटवार- बांग्लादेश चले जायें पाचन वाले
टीएमसी की इस सक्रियता पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है. भाजपा जिला प्रवक्ता सुमंत मंडल ने तंज कसते हुए कहा कि अणुव्रत मंडल तो खुद केंद्रीय एजेंसियों (ED-CBI) के चक्कर में सब भूल चुके हैं, लेकिन उनके शागिर्द अभी भी पुरानी रट लगा रहे हैं. उन्होंने सलाह दी कि यदि उन्हें ‘पाचन’ शब्द से इतना ही लगाव है, तो वे बांग्लादेश चले जायें, क्योंकि बंगाल में अब केवल ‘हरि कीर्तन’ होगा. भाजपा का दावा है कि 4 मई के बाद टीएमसी नेताओं को नबान्न से ढोल-मजीरा बजाते हुए विदा होना पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव पर दुनिया की नजर, विदेशी मीडिया ने पूछा- अमीर होने से पहले ‘बूढ़ा’ हो जायेगा भारत?
डायमंड हार्बर या बंगाल का ‘ल्यारी’? अभिषेक बनर्जी के गढ़ का क्या है पाकिस्तान कनेक्शन?
बंगाल में किसकी जीत! बंपर वोटिंग से सट्टा बाजार कन्फ्यूज, बदला जीत का ‘भाव’
