बैरकपुर : साइकिल रखने के विवाद में मारपीट, एक आंख फोड़ने का आरोप

न्यू बैरकपुर थाना के लेनिनगढ़ इलाके में रविवार रात गली में साइकिल रखने का विरोध करने पर एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की गयी

संवाददाता, बैरकपुर.

न्यू बैरकपुर थाना के लेनिनगढ़ इलाके में रविवार रात गली में साइकिल रखने का विरोध करने पर एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की गयी. उसकी एक आंख फोड़ दी गयी. आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति का नंदी विश्वास है. पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि रविवार रात को उक्त इलाके में घर की गली के प्रवेश मार्ग में एक साइकिल रखी थी. व्यक्ति ने साइकिल वहां रखने का विरोध किया, तो इलाके में ही स्थित पार्टी ऑफिस से आकर कथित तौर पर तृणमूल समर्थकों ने व्यक्ति की पिटाई की. पीड़ित व्यक्ति के परिजनों का आरोप है कि उसकी एक आंख फोड़ कर बदमाशों ने निकाल दी. बुरी तरह से जख्मी हालत में उसे आरजी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर, डॉक्टरों का कहना है कि घायल व्यक्ति की एक आंख नष्ट हो गयी है.

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. आरोप है कि घटना में शिकायत नहीं करने के लिए भी बहुत धमकाया गया. अंतत: शिकायत दर्ज करायी गयी. न्यू बैरकपुर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है.

एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पीड़ित परिवार द्वारा सारी घटना बिलकांदा दो नंबर पंचायत प्रधान दीपा पाइक के सामने होने का आरोप लगाया गया है. हालांकि उन्होंने आरोप को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि एक बैठक में शामिल होने के कारण उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >