तेहट्ट में आठ वर्षीय बच्चा लापता साइकिल तालाब के पास मिली

बच्चे की साइकिल तालाब के पास जंगल में मिली, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

नौ महीने पहले गोद लिया था दंपती ने, इलाके में तनाव का माहौल

कल्याणी. नदिया जिले के तेहट्ट में सोमवार को एक आठ वर्षीय नाबालिग रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. बच्चे की साइकिल तालाब के पास जंगल में मिली, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

खेलने निकला था बच्चा, फिर नहीं लौटा घर

लापता बच्चे का नाम अमृत विश्वास है. वह तेहट्टा थाना क्षेत्र के जीतपुर इलाके का रहने वाला है. पड़ोसी सूत्रों के अनुसार, अमृत को विश्वास दंपती-अखिल और मृण्मयी ने नौ महीने पहले गोद लिया था. वह उनके साथ अन्य बच्चों की तरह बड़ा हो रहा था. सोमवार दोपहर अमृत खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा.

तालाब के पास साइकिल मिलने से बढ़ी चिंता

शाम करीब पांच बजे दंपत्ति ने अपने बेटे की तलाश शुरू की. दोस्तों से पूछताछ की गयी, पर कोई जानकारी नहीं मिली. देर रात पुलिस को सूचना दी गयी. मंगलवार सुबह इलाके के एक तालाब के पास जंगल से अमृत की साइकिल बरामद हुई. संभावना जतायी जा रही है कि बच्चा तालाब में गिरा हो सकता है. गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और ड्रोन से भी इलाके की निगरानी की जा रही है.

इलाके में दहशत और आक्रोश

घटना के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोग भी बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. संयोग से, कुछ दिन पहले तेहट्टा में ही एक अन्य बच्चे की मौत को लेकर विवाद हुआ था. अब एक और बच्चे के लापता होने से इलाके में तनाव और हंगामा फैल गया है.

पुलिस मामले की हर दिशा में जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >