कोयला तस्करी के मामले में बंगाल झारखंड और दिल्ली में इडी के छापे

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकारियों ने कोयला तस्करी मामले में धनशोधन की जांच के तहत मंगलवार को पश्चिम बंगाल, झारखंड और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की.

राज्य में 10 ठिकानों पर चला तलाशी अभियान, डिजिटल सबूत और नकदी जब्त

कोलकाता/शिल्पांचल. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकारियों ने कोयला तस्करी मामले में धनशोधन की जांच के तहत मंगलवार को पश्चिम बंगाल, झारखंड और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की. बंगाल में 10 ठिकानों पर सुबह 6.30 बजे से ऑपरेशन ऑलआउट के तहत छापामारी की गयी. सुबह झारखंड, दिल्ली, कोलकाता, आसनसोल, दुर्गापुर और पश्चिम बर्दवान जिले के कई ठिकानों पर छापामारी अभियान शुरू किया गया. जिन स्थानों की तलाशी ली गयी, उनमें आसनसोल स्थित बुदबुद पुलिस थाने के नवनियुक्त प्रभारी अधिकारी (ओसी) मनोरंजन मंडल का आवास भी शामिल है. इसके पहले मंडल को पिछले साल भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया था. उस समय वह बाराबनी थाने में तैनात थे. बाद में उन्हें आसनसोल पुलिस की विशेष शाखा से संबद्ध कर दिया गया था. अभी उन्हें बुदबुद थाने में ओसी के पद पर पोस्टिंग दी गयी है. हालांकि, औपचारिक रूप से उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है. दुर्गापुर में इडी ने ‘केके मिनरल्स’ के मालिक एवं रेत व्यापारी प्रबीर दत्ता के आवास पर और साथ ही उनके भाई अमित दत्ता के घर पर छापेमारी की. कोलकाता के बड़ाबाजार, झारखंड एवं पुरानी दिल्ली में भी दर्ज शिकायत के आधार पर छापामारी की गयी. इनमें कई ठिकानों पर छापेमारी मंगलवार रात तक जारी थी.

इडी की कार्रवाई

कोलकाता के साथ दुर्गापुर, आसनसोल, पश्चिम बर्दवान, दिल्ली व झारखंड में चला अभियानआसनसोल के बाराबनी थाने से सस्पेंड एवं अभी बुदबुद थाने के नये ओसी मनोरंजन मंडल के घर पर 10 घंटे से ज्यादा समय चली रेड

धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने चलाया तलाशी अभियान

कोयला तस्करी से मिले धन को हवाला के जरिये ठिकाने लगाने के मामले की इडी अधिकारी कर रहे हैं जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >