ईडी ने उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती और अंकुश हाजरा के बाद अभिनेत्री नेहा शर्मा से की पूछताछ

ED Interrogates Neha Sharma: पश्चिम बंगाल की जानी-मानी एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती और एक्टर अंकुश हाजरा के बाद बेटिंग ऐप से संबंधों के मामले में मॉडल और बॉलीवुड की एक्ट्रेस नेहा शर्मा से पूछताछ की है. इस मामले में 2 क्रिकेटर की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है. कई अभिनेता और क्रिकेटर ईडी के रडार में हैं.

ED Interrogates Neha Sharma: सट्टेबाजी ऐप (बेटिंग ऐप्स) से जुड़े धनशोधन मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच जारी है. एजेंसी ने बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड के एक्टर्स-ऐक्ट्रेसेज और क्रिकेटर्स से पूछताछ की है. उर्वसी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती और अंकुश हाजरा के बाद ईडी ने अभिनेत्री नेहा शर्मा से पूछताछ की है.

ऑनलाइन सट्टेबाजी मंच ‘1एक्सबेट’ से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ

मॉडल और ऐक्ट्रेस नेहा शर्मा मंगलवार को ऑनलाइन सट्टेबाजी मंच ‘1एक्सबेट’ से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं. अधिकारियों ने बताया कि नेहा शर्मा (38) का बयान धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज किया जा रहा है.

ED Interrogates Neha Sharma: विज्ञापनों के जरिये सट्टेबाजी मंच से जुड़ी हैं नेहा!

माना जा रहा है कि शर्मा कुछ विज्ञापनों के माध्यम से सट्टेबाजी मंच से जुड़ी हुई हैं. संघीय जांच एजेंसी ने इससे पहले इसी मामले में पूर्व क्रिकेटरों शिखर धवन और सुरेश रैना से इसी तरह पूछताछ के बाद उनकी 11.14 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बिना अनुमति भारत में काम कर रहा था ‘1एक्सबेट’- ईडी

कुराकाओ में पंजीकृत, ‘1एक्सबेट’ को पोर्टल द्वार�� सट्टेबाजी उद्योग में 18 वर्षों के अनुभव के साथ विश्व स्तर पर मान्यताप्राप्त सट्टेबाज ऐप बताया गया है. ईडी ने कहा कि ‘1एक्सबेट’ भारत में बिना अनुमति के काम कर रहा था और सोशल मीडिया, ऑनलाइन वीडियो तथा प्रिंट मीडिया के माध्यम से भारतीय यूजर्स को लक्षित करने के मकसद से विज्ञापनों का इस्तेमाल कर रहा था.

युवराज सिंह समेत 2 क्रिकेटर की संपत्ति हो चुकी है कुर्क

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में भारत में वास्तविक धन वाले ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून लाया गया है. इस मामले में 2 क्रिकेटरों की संपत्ति कुर्क किये जाने के अलावा ईडी ने इस जांच के तहत खेल जगत की हस्तियां युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा, अभिनेता सोनू सूद, उर्वशी रौतेला (‘1एक्सबेट’ की भारतीय ब्रांड एंबेसडर), मिमी चक्रवर्ती (तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद) और अंकुश हाजरा (बंगाली अभिनेता) से भी पूछताछ की.

इसे भी पढ़ें

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग/बेटिंग के नाम पर ठगी करने वाले 7 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार

निवेश और डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले चाइनीज नेटवर्क गिरोह के 7 एजेंट गिरफ्तार

Online Satta : ऑनलाइन सट्टा पर ईडी का शिकंजा, गूगल और मेटा रडार पर

ED ने शिखर धवन को भेजा नोटिस, ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >