फोरशोर रोड पर धूल से लोगों का जीना हुआ दुश्वार

पिछले वर्ष दिसंबर महीने में पूरे राज्य में सड़कों की बदहाली ठीक करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘पथश्री’ योजना शुरू करने की घोषणा की.

प्रतिनिधि, हावड़ा

पिछले वर्ष दिसंबर महीने में पूरे राज्य में सड़कों की बदहाली ठीक करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘पथश्री’ योजना शुरू करने की घोषणा की. इस योजना के तहत हावड़ा नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सड़कों के लिए कुल 37,12,23,187 रुपये की राशि आवंटित की गयी और मरम्मत कार्य शुरू किया गया. शुरुआती चरण में काम की गति बेहद धीमी थी.

विधानसभा चुनाव में विपक्षी दल सड़कों की बदहाली चुनावी मुद्दा नहीं बना ले, इसके लिए युद्धस्तर पर काम शुरू किया गया. निगम से मिली जानकारी के अनुसार, चिह्नित किये गये अधिकांश सड़कों को ठीक कर दिया गया है लेकिन शहर के महत्वपूर्ण सड़कों में से फोरशोर रोड, शैलेन मन्ना सरणी, आंदुल रोड की स्थिति अभी भी ठीक नहीं है. सबसे खराब स्थिति फोरशोर रोड की है. यहां सड़क से गिट्टी उखड़ गयी है.

सीएम ने ड्रेनेज कैनल रोड का नाम रखा था शैलेन मन्ना सरणी पिछले वर्ष मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ड्रेनेज कैनल रोड का नाम बदलकर शैलेन मन्ना सरणी रखा. गौरतलब है कि शैलेन मन्ना प्रसिद्ध फुटबॉलर थे. सीएम द्वारा नामकरण किये जाने के बावजूद इस सड़क की हालत नहीं सुधरी.

शैलेन मन्ना सरणी बेलेपोल क्रॉसिंग से चटर्जी पाड़ा के बीच में है. करीब तीन किलोमीटर लंबी शैलेन मन्ना सरणी के कई जगहों पर सड़क टूटी हुई है. बड़े-बड़े गढ्ढे हो गये हैं. यह सड़क सेकेंड हुगली ब्रिज को जोड़ती है. सेकेंड हुगली ब्रिज होकर कोलकाता जाने वाली गाड़ियां शैलेन मन्ना सरणी से होकर ही गुजरती हैं. यह सड़क नबान्न से महज दो किलोमीटर की दूरी पर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >