पिकअप वैन-लॉरी की टक्कर में चालक की मौत, तीन लोग घायल

नदिया जिले के कृष्णानगर अंतर्गत धुबुलिया थाना क्षेत्र के बहादुरपुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-12 (एनएच-12) पर पिकअप वैन और लॉरी की टक्कर में एक चालक की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये.

कल्याणी. नदिया जिले के कृष्णानगर अंतर्गत धुबुलिया थाना क्षेत्र के बहादुरपुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-12 (एनएच-12) पर पिकअप वैन और लॉरी की टक्कर में एक चालक की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये. हादसे के कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा. मृतक की पहचान रतन मंडल (45) के रूप में हुई है. वह नदिया जिले के पलाशीपाड़ा थाना क्षेत्र के ईश्वरचंद्रपुर का निवासी था. घायलों के नाम बबन मंडल, बिधान मंडल और माणिक मंडल बताये गये हैं. तीनों पलाशीपाड़ा थाना क्षेत्र के विजयनगर के निवासी हैं. पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह केले से लदा पिकअप वैन पलाशीपाड़ा से हुगली जिले के बंडेल जा रहा था. बहादुरपुर के पास वैन में यांत्रिक खराबी आ गयी. चालक और अन्य तीन लोग वाहन को हाईवे पर रोककर उसे ठीक करने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही एक लॉरी ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप वैन को टक्कर मार दी. टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल शक्तिनगर महकमा अस्पताल पहुंचाया.

वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने चालक रतन मंडल को मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों का उपचार जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >