भारत को कमजोर समझने की भूल न करें : मिथुन

भारत-बांग्लादेश में भावनात्मक संबंध था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वह टूट चुका है.

पांडुआ में सदस्यता अभियान के दौरान बोले भाजपा नेता हुगली. भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पांडुआ में भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान बांग्लादेश में संत की गिरफ्तारी पर कहा कि भारत को कमजोर समझने के भूल न करें. भारत-बांग्लादेश में भावनात्मक संबंध था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वह टूट चुका है. वहां की मौजूदा स्थिति से सीख लेने की जरूरत है. खासकर बंगाल को, क्योंकि अगर हम एकजुट नहीं हुए, तो हमारा भविष्य भी अंधकारमय हो सकता है. पार्टी के सदस्यता अभियान की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि तीन लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य था, लेकिन अब तक केवल 51,000 सदस्य बने हैं, जिनमें सक्रिय सदस्य मात्र 363 हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं पर नाराजगी जतायी. उन्होंने स्वीकार किया कि पार्टी में गुटबाजी के कारण ही हुगली में भाजपा कमजोर हुई और लाॅकेट चटर्जी को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, जिला अध्यक्ष तुषार मजूमदार ने गुटबाजी के आरोपों को खारिज करते हुए तकनीकी समस्याओं को इसकी वजह बताया. उन्होंने जोर देकर कहा कि अब भाजपा को कमजोर करने वाले किसी भी सदस्य के प्रति ‘नो मर्सी’ की नीति अपनायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >