मुर्शिदाबाद में पुलिस पर हुए हमले को लेकर दिलीप का अभिषेक पर निशाना

मुर्शिदाबाद में पुलिस पर हुए हमले को लेकर पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी पर कटाक्ष किया है.

भाजपा नेता ने अभिषेक का पुराना बयान लाया सामने

संवाददाता, कोलकाता

मुर्शिदाबाद में पुलिस पर हुए हमले को लेकर पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी पर कटाक्ष किया है. वर्ष 2022 में भाजपा के लालबाजार अभियान के दौरान पुलिस पर हमले के आरोप लगे थे. उस समय अभिषेक बनर्जी घायल पुलिसकर्मियों से मिलने एसएसकेएम अस्पताल गए थे.

उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी ने मीडिया में कहा था कि पुलिस पर हमला करने वालों को सिर में गोली मार देनी चाहिए. दिलीप घोष ने गुरुवार को जंगीपुर में मंगलवार की घटना का जिक्र करते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “अभिषेक ने कहा था कि वह सिर में गोली मार देते, लेकिन आज उनका खून ठंडा हो गया है.” अगर हिम्मत है तो मुर्शिदाबाद जाकर गोली चलाने की बात करें.” भाजपा नेता ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा करेंगे तो तृणमूल का सिंहासन हिल जायेगा, सड़कों पर उतरना पड़ेगा. इसलिए डर के मारे सब चुप हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >