Dilip Ghosh in Kharagpur: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खड़गपुर सदर से पार्टी उम्मीदवार दिलीप घोष ने पुलिस और कानून-व्यवस्था पर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर पुलिस व्यवस्था में बदलाव किया जायेगा. उत्तर प्रदेश स्टाइल में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
माफिया-बदमाश के साथ चाय पीने वाली पुलिस करेगी उनका एनकाउंटर
चुनाव प्रचार के दौरान खड़गपुर शहर में दिलीप घोष ने कहा- जो पुलिस आज माफिया और बदमाशों के साथ चाय पी रही है, बेईमान नेताओं की चमचागीरी कर रही है, वही पुलिस उत्तर प्रदेश स्टाइल में उनका एनकाउंटर करेगी. सभी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ-साथ बेईमान और भ्रष्ट लोगों को जेल भेजा जायेगा.
खड़गपुर में गैंगस्टर और माफिया से हमेशा लड़ता रहा हूं – दिलीप
दिलीप घोष के इस बयान पर उनके विरोधियों ने उनकी आलोचना की, लेकिन भाजपा नेता ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया. अपने चुटीले अंदाज में उन्होंने विरोधियों पर हमला जारी रखा. दिलीप घोष ने कहा कि वे खड़गपुर में गैंगस्टर और माफिया की आंख में आंख डालकर लड़ते रहे हैं. आगे भी लड़ेंगे. 4 मई के बाद सब कुछ बदल जायेगा.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खड़गपुर के लोगों की रक्षा करता हूं, इसलिए वे मुझे वोट देते हैं – घोष
भाजपा नेता ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों का जिक्र करते हुए कहा- मेरे नाम पर केस दर्ज किये गये, लेकिन क्या हमने कभी हथियार से लोगों को डराया? जिसे डर है, उसे डर लगेगा. अगर किसी में हिम्मत है, तो सामने आये. उन्होंने भाजपा विरोधी दल पर निशाना साधते हुए कहा- लूटपाट, चोरी और पुलिस के साथ मिलकर वोट लूटा जा रहा है. मैं परेशान होने के लिए राजनीति नहीं करता. खड़गपुर के लोगों की रक्षा करता हूं. इसलिए वे मुझे वोट देते हैं.
ममता बनर्जी के कटआउट हटान से डर रही पुलिस
इस दौरान उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कटआउट हटाने से बंगाल की पुलिस डर रही है. भाजपा ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है. घोष ने आयोग से निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि कहीं भी किसी तरह का पक्षपात नहीं होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें
पुलिस पर हमला करेंगे… वाले Video से हड़कंप, दिलीप घोष के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची TMC
टिकट से वंचित तृणमूल विधायकों को भाजपा में जगह नहीं, दिलीप घोष ने कर दिया क्लियर
भबानीपुर में दोहरायेगा नंदीग्राम का इतिहास, दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर हमला
