केंद्रीय नेतृत्व की नाराजगी के बाद एक साथ आये दिलीप- सौमित्र, विवाद मिटाने का दिया संकेत

Bengal news, Kolkata news : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की पश्चिम बंगाल इकाई में युवा मोर्चा के साथ चल रहे टकराव पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने गहरी नाराजगी जतायी है. केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip ghosh) द्वारा युवा इकाई की कमेटी को रद्द करने व युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौमित्र खान (Soumitra Khan) द्वारा सार्वजनिक रूप से बयानबाजी पर चिंता जताते हुए एकजुट होकर काम करने का निर्देश दिया है. इसके बाद श्री घोष एवं श्री खान एक साथ आये और आपसी मतभेद समाप्त करने का संकेत दिया.

Bengal news, Kolkata news : कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की पश्चिम बंगाल इकाई में युवा मोर्चा के साथ चल रहे टकराव पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने गहरी नाराजगी जतायी है. केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip ghosh) द्वारा युवा इकाई की कमेटी को रद्द करने व युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौमित्र खान (Soumitra Khan) द्वारा सार्वजनिक रूप से बयानबाजी पर चिंता जताते हुए एकजुट होकर काम करने का निर्देश दिया है. इसके बाद श्री घोष एवं श्री खान एक साथ आये और आपसी मतभेद समाप्त करने का संकेत दिया.

बता दें कि प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौमित्र खान द्वारा बनायी गयी राज्य इकाई को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष द्वारा रद्द कर दिये जाने के बाद खान ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी. उन्होंने दिलीप घोष के इस कदम को अपमानजनक करार दिया था और कहा था कि बिना उन्हें सूचित किये युवा मोर्चा की इकाई रद्द की गयी है. इसके बाद भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहना संभव नहीं है.

विधानसभा चुनाव में महज 6 से 7 महीने बचे हैं. ऐसे में युवा मोर्चा और पार्टी की मूल इकाई के बीच टकराव का नुकसान भाजपा को उठाना पड़ सकता था. सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) इसे भुनाने में जुटी हुई थी कि मंगलवार सुबह सौमित्र खान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के घर जा पहुंचे. उस समय वहां पर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुब्रत चटर्जी (Subrata Chatterjee) एवं प्रदेश भाजपा के महासचिव सायंतन बसु (Sayantan Basu) भी थे. उन्होंने विजया पर्व के मौके पर श्री घोष का आशीर्वाद लिया. दोनों ने एक-दूसरे को उपहार भी दिये.

Also Read: बंगाल वासियों को सीएम ममता ने दी विजया पर्व की शुभकामनाएं, तो राज्यपाल ने तृणमूल की विदाई की कामना की

सौमित्र खान ने हाल ही में अस्पताल से रिहा हुए दिलीप घोष के बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना भी की. इस दौरान कुछ देर तक दोनों एक साथ बैठे रहे और बातें करते रहे. बड़े पैमाने पर ये तस्वीरें ना केवल सोशल मीडिया पर वायरल है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में भी दोनों की मुलाकात की तस्वीरें डाली गयी हैं. इसके बाद माना जा रहा है कि टकराव कि सभी अटकलों पर विराम लगा दिया जायेगा.

दूसरी ओर, वरिष्ठ भाजपा नेता का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व ने श्री घोष को निर्देश दिया है कि पार्टी में गुटबाजी पर लगाम लगायें और एकजुट होकर काम करें. इसके साथ ही संकेत दिया है कि युवा मोर्चा की पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों में बहुत ज्यादा कुछ परिवर्तन नहीं होंगे.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >