दीघा : दो पर्यटकों की अस्वाभाविक मौत

मृतकों के नाम इंद्रजीत भादुड़ी (68) और अमिताभ दत्ता (38) बताये गये हैं.

एक दक्षिण 24 परगना के कसबा और दूसरा बीरभूम का रहने वाला था हल्दिया. दीघा घूमने आने वाले दो पर्यटकों की अस्वाभाविक मौत हो गयी. घटना गुरुवार की है. मृतकों के नाम इंद्रजीत भादुड़ी (68) और अमिताभ दत्ता (38) बताये गये हैं. भादुड़ी दक्षिण 24 परगना के कसबा इलाके का निवासी है, जबकि दत्ता बीरभूम का. गुरुवार को दोनों अपने परिवारों के साथ दीघा घूमने आये थे. अपराह्न अचानक दत्ता के अस्वस्थ होने पर उसकी प्राथमिक चिकित्सा कराने के बाद वापस होटल लाया गया, लेकिन देर रात उसकी हालत काफी बिगड़ गयी. उसे दीघा स्टेट जनरल हॉस्पिटल ले जाने पर उसकी मौत हो गयी. इधर, भादुड़ी की भी देर रात अस्वस्थ होने के बाद मौत हो गयी. दीघा मोहना थाने की पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया है. उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत के सटीक कारण का पता चल पायेगा. दीघा मोहना थाना के प्रभारी अरुण कुमार पति ने कहा कि पुलिस ने दोनों ही घटनाओं में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >