कमरहट्टी में डायरिया का प्रकोप, कई अस्पताल में भर्ती

कमरहट्टी नगरपालिका के वार्ड-29 में डायरिया का प्रकोप फैला है. कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं.

प्रतिनिधि, बैरकपुर.

कमरहट्टी नगरपालिका के वार्ड-29 में डायरिया का प्रकोप फैला है. कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पानी की समस्या को लेकर पार्षद को जानकारी देने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया.

करीब 50 लोग डायरिया से पीड़ित हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूषित पानी के चलते ही डायरिया का प्रकोप बढ़ रहा है. पिछले चार से पांच दिनों में कई लोगों को सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज, कमरहट्टी इएसआइ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वे इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को देंगे. नगरपालिका की ओर से जांच के लिए पानी का नमूना लैब में भेजा गया है. स्थानीय पार्षद निर्मला राय माइकिंग कर इलाके में लोगों को जागरूक कर रही हैं. वह खुद भी बीमार हुई हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >