डेटिंग ऐप के जरिए पश्चिम बंगाल में ''हनीट्रैप'', छह जालसाज गिरफ्तार

Dating Apps: पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह ने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है. इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स के इस्तेमाल को लेकर सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये हैं.

Dating Apps: कोलकाता. महानगर के प्रगति मैदान थाना क्षेत्र में एक बार फिर ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक 31 वर्षीय युवक को मिलने के बहाने बुलाकर न केवल उसके साथ मारपीट की गयी, बल्कि डरा-धमका कर उससे ऑनलाइन फिरौती भी वसूली गयी. प्रगति मैदान थाने की पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए एफआइआर दर्ज कर 24 घंटे के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. ये आरोपी कोलकाता के कसबा, आनंदपुर, तपसिया और उत्तर 24 परगना के रहने वाले बताये गये हैं.

गिरफ्तार जालसाजों के नाम

  • मनीष खेरी (19)
  • मोहम्मद शब्बीर (19)
  • मोहम्मद आदिल आलम (18)
  • शेख अनीश (19)
  • मोहम्मद रिजवान (22)
  • राहुल कहार (19)

क्या है पूरा मामला?

बरानगर इलाके के रहनेवाले अर्को घोष (बदला हुआ नाम) ने पुलिस से की गयी अपनी शिकायत में बताया कि वह एक गे-डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं. इसी ऐप के जरिए उनकी मुलाकात एक अनजान व्यक्ति से हुई. बातचीत के बाद, 11 मई 2026 की रात लगभग 12.15 बजे, आरोपी ने उन्हें प्रगति मैदान थाना क्षेत्र में स्थित एक कंपनी की ऑफिस के पास मिलने के लिए बुलाया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झाड़ियों से निकले हमलावर

पीड़ित जब निर्धारित स्थान पर पहुंचा, तो उसे वहां बुलाने वाला व्यक्ति उसे पास के एक सुनसान और अंधेरे स्थान पर ले गया. वहां पहले से ही झाड़ियों में छिपे छह अन्य युवकों ने अचानक अर्को पर हमला कर दिया. बदमाशों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और उनका निजी सामान छीन लिया. इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित के माता-पिता से मोबाइल पर संपर्क कर जबरन 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाये. वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़ित के लिए कैब बुक की और उसे वहां से रवाना कर दिया.

Also Read: बंगाल के सीएम शुभेंदु का सख्त निर्देश, अवैध फैक्टिरयों की बंद हो बिजली-पानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >