बंगाल की खाड़ी में फिर निम्न दबाव का खतरा, उत्तर बंगाल में भारी बारिश जारी

बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव बनने की आशंका है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बुधवार को नया निम्न दबाव क्षेत्र विकसित हो सकता है.

मछुआरों को समुद्र में न जाने की दी गयी है चेतावनी

संवाददाता, कोलकाता

बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव बनने की आशंका है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बुधवार को नया निम्न दबाव क्षेत्र विकसित हो सकता है. इसके चलते मंगलवार और बुधवार को बंगाल तथा ओडिशा तट के मछुआरों के समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गयी है. मौसमी अक्ष रेखा इस समय उत्तर बंगाल के ऊपर से गुजर रही है. यह रेखा पंजाब के फरीदकोट और लुधियाना से होते हुए जलपाईगुड़ी तक फैली है और वहां से अरुणाचल प्रदेश तक पहुंच रही है. इसी कारण उत्तर बंगाल में मंगलवार को भारी बारिश जारी रहेगी. हालांकि, नदिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व मिदनापुर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. हवा में नमी की मात्रा अधिक होने से उमस बढ़ेगी. कोलकाता में आर्द्रता 64 से 93 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है.बुधवार और गुरुवार को दक्षिण बंगाल के तटीय और पश्चिमी जिलों में बारिश की संभावना है. खासतौर पर दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर तथा झाड़ग्राम के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलेंगी. शुक्रवार से बारिश घटेगी, हालांकि शुक्रवार और शनिवार को कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है. आसमान आंशिक रूप से बादलयुक्त रहेगा और उमस बनी रहेगी.उत्तर बंगाल में कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर में अति भारी बारिश होगी, जबकि दार्जिलिंग, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर में भारी बारिश की संभावना है. बुधवार और गुरुवार को दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरदुआर, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में बीच-बीच में भारी बारिश हो सकती है. शुक्रवार और शनिवार को बारिश में कमी आयेगी, लेकिन कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. भारी बारिश से तिस्ता, तोर्सा और जलढाका नदियों में जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >