Coronavirus Lockdown: ममता बनर्जी ने दी चाय बागानों को खोलने की मंजूरी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के चाय बागानों को खोलने की मंजूरी दे दी है. गुरुवार अपराह्न राज्य सचिवालय में मीडिया से मुखातिब हुई सीएम ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर चाय बागानों को चालू रखने की अनुमति दी गयी है, लेकिन केवल 15 फीसदी श्रमिक ही रोटेशन के आधार पर प्रति दिन काम करेंगे. इसमें काम करने वाले मजदूरों और अन्य कर्मचारियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का विशेष तौर पर ख्याल रखने को कहा गया है.

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के चाय बागानों को खोलने की मंजूरी दे दी है. गुरुवार अपराह्न राज्य सचिवालय में मीडिया से मुखातिब हुई सीएम ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर चाय बागानों को चालू रखने की अनुमति दी गयी है, लेकिन केवल 15 फीसदी श्रमिक ही रोटेशन के आधार पर प्रति दिन काम करेंगे. इसमें काम करने वाले मजदूरों और अन्य कर्मचारियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का विशेष तौर पर ख्याल रखने को कहा गया है.

Also Read: गुमला में एक की मौत के बाद प्रशासन सख्त, DC ने कहा- अफवाह फैलाने वाले जायेंगे जेल

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि केंद्र सरकार चाय बागानों को खोलना चाहती है, लेकिन वहां के मजदूर डरे हुए हैं इसीलिए बागान फिलहाल नहीं खोलेंगे. लेकिन अब उन्होंने खुद ही इसकी अनुमति दे दी. इसके अलावा राज्य के खुदरा और अन्य कुटीर उद्योगों को भी चालू करने की अनुमति दी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात का विशेष तौर पर ख्याल रखना होगा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो और भीड़भाड़ ना हो. लोगों के जीवन के लिए आवश्यक चीजों के परिवहन के लिए भी उन्होंने व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया है.

उद्योग जगत को दी बड़ी जिम्मेवारी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के उद्योग जगत को बड़ी जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि बाजारों में लोग नियमित चीजें खरीदने के लिए जा रहे हैं. इन बाजारों को सैनिटाइज करके रखना जरूरी है. उद्योग जगत को कम से कम एक-एक बाजार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

वाणिज्यिक लाइसेंस रिनिवल की मियाद बढ़ायी

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्रेड लाइसेंस के रिनिवल की मियाद बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि 30 जून तक इसे रिन्यू कराया जा सकता है. सीएम ने कहा कि जहां-जहां भी बाजार दुकान आदि खोलने की अनुमति दी गयी है, वहां सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष तौर पर ख्याल रखना होगा.

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के बावजूद मुख्यमंत्री ने धीरे-धीरे कई उद्योगों को शुरू करा दिया है. इसमें बेकरी, मिठाई और फूल बाजार शामिल हैं. फूल मंडी भी लगाने की छूट दी है. बीड़ी के कारोबार करने वालों को भी सीएम ने काम करने की छूट दी है और अब आंशिक तौर पर चाय बागान भी चालू कर दिये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >