यूरेटर लीक की समस्या से जूझ रही थी महिला
कोलकाता. मिजोरम की 65 वर्षीय महिला को लंबे समय से यूरेटर लीक की समस्या थी, जिसके कारण वह सामान्य रूप से पेशाब रोक नहीं पा रही थीं. कई चिकित्सकों से इलाज कराने के बावजूद आराम न मिलने पर उन्हें मणिपाल अस्पताल ब्रॉडवे में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने सफल सर्जरी कर उन्हें नया जीवन दिया. डॉ विशाल जालान के अनुसार, मरीज पहले गायनोकॉलॉजिकल कैंसर से ग्रसित रही थीं और दी गयी रेडियोथेरेपी के कारण यह जटिलता उत्पन्न हुई. जांच में पाया गया कि महिला की ब्लैडर क्षमता घटकर केवल 30–35 मिली रह गयी थी और दायीं यूरेटर का मार्ग बंद हो गया था. इसके साथ ही किडनी से यूरेटर का मार्ग वेजाइना में लीक हो रहा था.
सर्जरी टीम डॉ अभय कुमार, डॉ विशाल जालान और डॉ गौरव गोयल ने अब्डॉमिनल मार्ग से जटिल ऑपरेशन किया. प्रभावित यूरेटर को काटकर लेफ्ट यूरेटर से जोड़ दिया गया. करीब छह दिन तक ऑब्जर्वेशन के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
