Great Calcutta Killings: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार (16 अगस्त) को वर्ष 1946 के भयावह ‘ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स’ में मारे गये हजारों निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने इस सांप्रदायिक हिंसा को कोलकाता शहर के इतिहास का ‘सबसे काला और दुखद अध्याय’ करार दिया.
सीएम का ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ पर प्रहार
सोशल मीडिया मंच पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 अगस्त, 1946 का दिन कोलकाता के इतिहास में हिंसा और कत्ल-ए-आम के गर्त में डूबा हुआ दिन था, जिसे ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ और ‘ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स’ के रूप में जाना जाता है. इस विनाशकारी सांप्रदायिक हिंसा में हजारों बेकसूर नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी.
ये भी पढ़ें: ग्रेट कलकत्ता किलिंग, देश विभाजन की त्रासदी और विस्थापितों की पीड़ा को नहीं भूल सकते : शुभेंदु अधिकारी
अतीत से सबक लेने का आह्वान
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ितों की पीड़ा और इस नुकसान की भयावहता को कभी भुलाया नहीं जाना चाहिए. समाज और देश को अतीत की गलतियों से सबक लेना चाहिए, ताकि मानवता का ऐसा भयानक पतन दोबारा न हो. उन्होंने ऐसी हिंसा को बढ़ावा देने और ऐतिहासिक भूलों के लिए ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ को जिम्मेदार ठहराया.
