प्रदर्शनकारियों की आवाज दबाने की कोशिश कर रहीं मुख्यमंत्री

आरजी कर की घटना को लेकर राज्यभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

बोलीं पीड़िता की मां- मुझे मुआवजा नहीं, न्याय चाहिए

प्रतिनिधि, बैरकपुर

आरजी कर की घटना को लेकर राज्यभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इस बीच मृत महिला चिकित्सक के माता-पिता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया है. मृतका की मां ने कहा कि मुख्यमंत्री घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही हैं.

हम राज्य और देशवासियों को एक संदेश देना चाहते हैं. जो लोग लक्खी भंडार, कन्याश्री योजना का लाभ ले रहे हैं, उन्हें पहले यह सोचना चाहिए कि क्या उनकी ‘लक्ष्मी’ सुरक्षित है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी बेटी काम करती थी, इसलिए वह मुआवजे की हकदार है. मैंने कहा कि हो सके तो न्याय दो. लेकिन सीएम ने मुआवजे की राशि का जिक्र नहीं किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >