नाव पर चढ़ने के दौरान गंगा में गिरा, डूबने से बच्चे की मौत

उत्तर 24 परगना के जगदल थानांतर्गत आतपुर फेरी घाट पर मंगलवार को नाव पर चढ़ते समय ही अचानक एक बच्चा गंगा में गिरकर डूब गया.

प्रतिनिधि, बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के जगदल थानांतर्गत आतपुर फेरी घाट पर मंगलवार को नाव पर चढ़ते समय ही अचानक एक बच्चा गंगा में गिरकर डूब गया. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को कुछ देर बाद निकाला. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह 10 बजे की है. मृत बच्चे का नाम सखम साव (चार) है. वह हुगली जिले के भद्रेश्वर थाना के मुसलमान पाड़ा का रहनेवाला था. वह अपने माता पिता के साथ नाव पर चढ़ने के दौरान ही फिसलकर गंगा में गिर गया था. पानी के बहाव के कारण वह बह गया. घटना की जानकारी मिलते ही जगदल थाने की पुलिस और डीएमजी की टीम पहुंची और डेढ़ घंटे में बच्चे को बरामद किया. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >