नेता प्रतिपक्ष ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की यात्रा के लिए मुख्यमंत्री पर कसा तंज

मुख्यमंत्री रविवार को बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित उत्तर बंगाल का दौरा करने वाली हैं.

आराम व आनंद के लिए पहाड़ी क्षेत्रों का दौरा करने वाली हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : शुभेंदु अधिकारी कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को दावा किया कि वह आराम व आनंद के लिए पहाड़ी क्षेत्रों का दौरा करने वाली हैं. मुख्यमंत्री रविवार को बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित उत्तर बंगाल का दौरा करने वाली हैं. सड़क पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों का एक वीडियो साझा करते हुए, श्री अधिकारी ने एक्स पर एक पोस्ट में तंज कसते हुए कहा कि सुरक्षाकर्मी यह निगरानी कर रहे थे कि सिलीगुड़ी में मुख्यमंत्री के काफिले के मार्ग पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी के झंडे ठीक से लगाये गये हैं या नहीं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्य के दौरान पुलिस मौजूद नहीं थी, जहां चार अक्तूबर से अब तक कम से कम 32 लोगों की जान जा चुकी है. बांग्ला में लिखे व्यंग्यात्मक पोस्ट में, भाजपा नेता ने दावा किया कि जब उत्तर बंगाल के लोग बादल फटने और भूस्खलन के कारण कठिन समय का सामना कर रहे थे, तब मुख्यमंत्री दुर्गापूजा उत्सव में नृत्य करने में व्यस्त थीं. उन्होंने कहा कि अब, वह आराम और आनंद के लिए पहाड़ों की एक यात्रा पर जायेंगी. श्री अधिकारी ने पोस्ट में कहा : प्राकृतिक आपदा के दौरान या उसके अगले दिन उनका पुलिस बल क्षेत्र में नहीं दिखा. फिर भी वही पुलिसकर्मी अब यह निगरानी करने में व्यस्त हैं कि उनके (मुख्यमंत्री के) स्वागत के लिए तृणमूल के झंडे ठीक से लगाये गये हैं या नहीं. पोस्ट में संलग्न वीडियो क्लिप में पुलिसकर्मी सड़क पर गश्त करते दिखायी दे रहे हैं और सड़क के दोनों ओर तृणमूल के झंडे लगे हुए हैं. राज्य पुलिस पर पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करने का आरोप लगाते हुए, भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता बन गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >