Suvendu Adhikari : शुभेंदु अधिकारी का गुरुवार को काफी व्यस्त कार्यक्रम रहा. सुबह-सुबह वो बेलूर मठ पहुंचे.
मठ पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले मुख्य रामकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया.
फिर वह स्वामी ब्रह्मानंद मंदिर और मां शारदा देवी के मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा की और कुछ समय बिताया.
मुख्यमंत्री ने वहां स्वामी विवेकानंद के कक्ष में जाकर श्रद्धा अर्पित की.
बेलूर मठ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रामकृष्ण मठ एवं मिशन के अध्यक्ष स्वामी गौतमानंद से भी मुलाकात की.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई. हालांकि बातचीत के विषय को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आयी है.
Also Read: शुभेंदु अधिकारी का सीएम बनने के बाद पहला दिल्ली दौरा, पीएम मोदी से हो सकती है मुलाकात
