Kolkata Doctor Murder : सीबीआई के चार्जशीट से कोलकाता डाॅक्टर हत्याकांड मामले के खुल सकते हैं कई राज

Kolkata Doctor Murder : केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने चार्जशीट में सिर्फ एक ही शख्स को मुख्य आरोपी बताया है.

Kolkata Doctor Murder : पश्चिम बंगाल में सीबीआई ने आज आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल दुष्कर्म-हत्या मामले में सियालदह अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया. सूत्रों के मुताबिक, रेप और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर चार्जशीट में सिर्फ एक ही शख्स का नाम दर्ज है. इसके अलावा वहां सबूतों को खोने के आरोप समेत कई मुद्दों का जिक्र किया गया है. पूछताछ में उन बयानों के दस्तावेज चार्जशीट में पेश किए गए हैं.

पीड़िता की मौत के 58 दिन बाद सीबीआई ने चार्जशीट की दाखिल

पीड़िता की मौत के 58 दिन बाद सीबीआई ने यह आरोप पत्र जारी किया है. आरजी कर अस्पताल में पीड़ित महिला डॉक्टर की मौत के बाद से राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर न्याय की मांग को लेकर लगातार आंदोलन पर हैं. जूनियर डॉक्टरों ने भी सीबीआई की जांच प्रक्रिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. धर्मतला में भूख हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि वे अब सीबीआई पर भरोसा नहीं कर सकते. इस बीच केंद्रीय जांच एजेंसी ने रेप और हत्या मामले की जांच में सोमवार को पहली चार्जशीट कोर्ट में पेश की है.

Also Read : Bihar Land Survey: खतियान नहीं मिल रहा तो न हों परेशान, करें ये काम मोबाइल पर ही आ जाएगा दस्तावेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >