मवेशी तस्करों ने बीएसएफ के जवानों पर किया हमला

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी हाकिमपुर में 143वीं बटालियन के जवानों ने गुरुवार को उत्तर 24 परगना के सीमावर्ती इलाके में मवेशी तस्करी को विफल कर दिया

कोलकाता. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी हाकिमपुर में 143वीं बटालियन के जवानों ने गुरुवार को उत्तर 24 परगना के सीमावर्ती इलाके में मवेशी तस्करी को विफल कर दिया.

मवेशी तस्करों ने अपने मंसूबे को अंजाम देने के लिए बीएसएफ के जवानों पर हमला कर दिया था, हालांकि, हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए बीएसएफ जवान ने आत्मरक्षा में फायर कर सभी तस्करों को वापस खदेड़ दिया और छह मवेशी भी जब्त किये. इसके अलावा मालदा में भी तस्करों के चुंगल से पांच मवेशी छुड़ाये गये. साथ ही नशे के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान में फेंसीडिल की 1295 बोतलें भी जब्त की गयीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >