बंगाल चुनाव के लिए 2 लाख जवानों का ‘इंटिग्रेटेड ग्रिड’, कोलकाता में पहली बार एक साथ सभी CAPF प्रमुख

CAPF Chiefs Meeting Kolkata: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता में CAPF के सभी महानिदेशकों की ऐतिहासिक बैठक हुई. 2 लाख जवानों की तैनाती और 152 सीटों पर पहले चरण की सुरक्षा के लिए ‘इंटिग्रेटेड सुरक्षा ग्रिड’ तैयार. पढ़ें इनसाइड रिपोर्ट.

CAPF Chiefs Meeting Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले कोलकाता में एक ‘अभूतपूर्व’ हलचल देखने को मिली. भारत के सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के प्रमुखों (Directors General) ने महानगर में उच्चस्तरीय बैठक की. इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी चुनावी राज्य में सभी बलों के डीजी एक साथ जमीन पर उतरे. बैठक का एकमात्र उद्देश्य 23 और 29 अप्रैल को होने वाले 2 चरणों के मतदान के दौरान करीब 2 लाख जवानों की तैनाती और सुरक्षा-व्यवस्था को अभेद्य बनाना है.

साल्टलेक में बना ‘इंटिग्रेटेड सुरक्षा ग्रिड’

साल्टलेक स्थित सीआरपीएफ (CRPF) कार्यालय में आयोजित इस लीडरशिप समिट में सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी के प्रमुखों के साथ पश्चिम बंगाल पुलिस के आला अधिकारी और चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक शामिल हुए.

साझा रणनीति और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर बल

बैठक में तय किया गया कि सभी बल अलग-अलग इकाइयों की बजाय एक ‘यूनाइटेड इलेक्शन फोर्स’ के रूप में काम करेंगे. चुनाव के दौरान उपद्रवियों से निपटने के लिए ‘टेक्नोलॉजी-ड्रिवन’ सुरक्षा ढांचा तैयार किया गया है. इसमें क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और एंटी-सबोटाज चेक को और भी हाई-टेक बनाया गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल के लिए ‘स्पेशल प्लान’

इस बैठक की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में चुनाव है, लेकिन वहां इस तरह की कोई बड़ी बैठक नहीं हुई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी राज्य में चुनाव ड्यूटी के दौरान सभी बलों के डीजी का एक साथ आना पहले कभी नहीं देखा गया.

इसे भी पढ़ें : 2 चरणों में तय होगा बंगाल का सीएम, दांव पर ममता की साख, BJP का मिशन बंगाल और लेफ्ट-कांग्रेस की वापसी की छटपटाहट

हम लोकतंत्र के संरक्षक : CISF डीजी

सीआईएसएफ (CISF) के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने जवानों को कड़ा संदेश देते हुए कहा- बंगाल में हमारा मिशन रूटीन सुरक्षा से कहीं बढ़कर है. यह मतपत्र की पवित्रता की रक्षा की जिम्मेदारी है. जमीन पर मौजूद हर जवान लोकतंत्र का संरक्षक है. हमारा प्राथमिक उद्देश्य स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना है, जहां हर नागरिक बिना किसी डर या धमकी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके.

इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम में वोटिंग से 48 घंटे पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पुलिस पर्यवेक्षक हटाये गये

CAPF Chiefs Meeting Kolkata: 2 लाख जवानों का पहरा

पहले चरण में 23 अप्रैल को बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान है. इसके लिए करीब 2 लाख सुरक्षाकर्मी (CAPF, IRB और अन्य राज्यों की पुलिस) तैनात किये गये हैं. ये जवान स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बिठाकर एक ऐसा सुरक्षा घेरा बनायेंगे, जिसे भेदना उपद्रवियों के लिए नामुमकिन होगा.

इसे भी पढ़ें

दुर्गापुर में ‘जय श्रीराम’ बनाम ‘जय बांग्ला’ के नारों पर संग्राम, भाजपा के रोड शो में भिड़े बीजेपी-टीएमसी समर्थक

दांतन में खूनी संघर्ष, भाजपा उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, गाड़ियों में लगायी आग, एक की हालत नाजुक

अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

ममता बनर्जी के उत्तराधिकारी या बंगाल के नये ‘किंग’? अभिषेक बनर्जी की सबसे बड़ी ‘अग्निपरीक्षा’2026 का चुनाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >