दिनदहाड़े व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर

सनसनी. बशीरहाट के मालंच रोड में बदमाशों का तांडव

सनसनी. बशीरहाट के मालंच रोड में बदमाशों का तांडव बशीरहाट. उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट के मालंच रोड पर पीफा बाजार संलग्न इलाके में गुरुवार सुबह शूटआउट की घटना हुई. दिनदहाड़े बाइक से आये बदमाशों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी. जख्मी हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत काफी गंभीर बतायी जाती है. जानकारी के मुताबिक, व्यवसायी का नाम शाहजहां शेख है. वह हासनाबाद थाना के नोआपाड़ा का निवासी है. वह सुबह बशीरहाट में एक व्यवसायी के घर गये थे. वहां से अपने घर लौटते समय ही पीफा बाजार संलग्न इलाके में बाइक से आये दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग की. घटना के बाद से ही हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दो गोली मारी, जिसमें एक गोली उन्हें छू कर निकल गयी, जबकि दूसरी गोली उनके पेट में जा लगी है. वह वहीं बाइक समेत गिर पड़े. स्थानीय लोगों क मदद से तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जख्मी हालत में बशीरहाट अस्पताल में उन्होंने बताया कि बाइक से दो लोग अचानक पास आकर उन पर हमला कर दिये. उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. वह किसी को पहचान भी नहीं पाये. उनका संदेह है कि हो सकता है कि किसी ने उनकी हत्या के लिए ही बदमाशों को सुपारी दी है. हालांकि किसने और क्यों फायरिंग की, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है. प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि हमले के पीछे कोई पुरानी दुश्मनी या व्यापारिक विवाद हो सकता है. हासनाबाद थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >